Vedic Astrology Remedies: इसमें कोई संदेह नहीं है, आजकल रत्न बहुत महंगे हो गए है. इन्हें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है. महंगे रत्न न खरीद सकें तो घबराइए नहीं, क्योंकि ज्योतिष में हर ग्रह को शांत करने के बेहद आसान और सस्ते उपाय हैं. इसके लिए आपको बस दिनचर्या और खान-पान में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करने होंगे. शाकाहारी जीवन जीना होगा, क्योंकि ये वैदिक मंत्र के ज्योतिष उपाय हैं, जो बेहद असरदार हैं. आइए जानते हैं नौ ग्रहों को मजबूत करने के मंत्र जाप के लाभ.
सूर्य ग्रह का ज्योतिष उपाय
रोज सुबह तांबे के लोटे में जल और थोड़ा सा गुड़ डालकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें. ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें, इससे आत्मविश्वास बढ़ता है.
चंद्रमा ग्रह का ज्योतिष उपाय
अपनी माँ का हमेशा सम्मान करें. पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्घ्य दें. मन शांत रखने के लिए ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
यह भी पढ़ें: Lost Things Astrology: इस ग्रह के कारण बार-बार चीजें होती हैं गुम या चोरी, जानें रोकने के ज्योतिष उपाय
मंगल ग्रह का ज्योतिष उपाय
मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल या सिंदूर चढ़ाएं और मंदिर में गुड़ दान करें. मंगल को मजबूत करने के लिए ‘ॐ भौं भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
बुध ग्रह का ज्योतिष उपाय
गाय को हरा चारा, पालक या हरी घास खिलाएं. बुद्धि तेज करने के लिए ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
बृहस्पति ग्रह का ज्योतिष उपाय
गुरुवार को केसर का तिलक लगाएं और मंदिर में केले या चने की दाल दान करें. गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र जपें.
शुक्र ग्रह का ज्योतिष उपाय
पहनावे और घर में साफ-सफाई रखें. सफेद चीजों का दान करें और इत्र लगाएं. रिश्तों में मिठास लाने के लिए ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें.
यह भी पढ़ें: Rahu Placement Benefits: कुंडली के किस भाव में राहु है सबसे लाभकारी, कब देता है छप्परफाड़ धन; जानें
शनि ग्रह का ज्योतिष उपाय
शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साढ़ेसाती का असर कम करने के लिए ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें.
राहु ग्रह का ज्योतिष उपाय
पक्षियों को दाना डालें और जरूरतमंदों को मीठी रोटी खिलाएं. आसपास साफ-सफाई रखें. भ्रम और असमंजस दूर करने के लिए ‘ॐ रां राहवे नमः’ मंत्र का जाप करें.
केतु ग्रह का ज्योतिष उपाय
कुत्तों को रोटी खिलाएं. किसी गरीब को काले-सफेद रंग का कंबल दान करें. अचानक नुकसान से बचाव के लिए ‘ॐ ह्रीं केतवे नमः’ मंत्र का जाप करें.
सबके लिए नवग्रह मंत्र
अगर अलग-अलग मंत्र का जाप करना मुश्किल हो, तो रोज शांत मन से यह नवग्रह मंत्र पढ़ें:
‘ॐ ब्रह्मामुरारि त्रिपुरान्तकारी भानु: शशि भूमिसुतो बुधश्च.
गुरुश्च शुक्र: शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा: शान्तिकरा: भवन्तु॥’
यह सभी ग्रहों को एक साथ शांत करने का सबसे शक्तिशाली उपाय है. इसकी नियमितता बनाए रखने से, फल जरूर मिलता है.
यह भी पढ़ें: Aaj ka Suvichar: सफलता की पहली सीढ़ी है गलतियों से सीख लेना, दूसरी है सुधार, जानें एपीजे अब्दुल कलाम का सुविचार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और ये केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines