Vastu Tips: आप अक्सर जरूरत पड़ने पर खुद कई चीजें लेते हैं या दूसरों की मदद के लिए घर के इस्तेमाल की चीजों को साझा करते हैं. इनमें से कई चीजों के लेन-देन को लेकर वास्तु में नियमों के बारे में बताया गया है. इन चीजों को सीधे हाथ में पकड़ा देने से कंगाली और बर्बादी का सामना करना पड़ सकता है. यह नकारात्मक ऊर्जा के कारण होता है. वास्तु के अनुसार, इन चीजों को सीधे हाथ से हाथ में देना वर्जित माना जाता है. इससे रिश्ते में खटास आ जाती है और जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइये जानते हैं कि, किन चीजों को सीधे हाथ में नहीं पकड़ाना चाहिए.
इन चीजों को सीधे हाथ में पकड़ाने से बचें
आपको यहां बताई गई पांच चीजों को सीधे हाथ में नहीं देना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. यह जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है. इन्हें हाथ में पकड़ाने की बजाय किसी थैली में रखकर देना चाहिए. इन चीजों को हाथ में थमाने की जगह आप बर्तन जैसे कटोरी या थाली में रखकर दे सकते हैं. इससे ऊर्जा का टकराव नहीं होता है. आइये इन चीजों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Vidur Niti: लाइफ की मुश्किलें बढ़ाती हैं ये 4 बुरी आदतें, तरक्की में बनती हैं बाधा, आज ही छोड़ दें
धारदार चीजें – धारदार चीजें जैसी सुई, कील, चाकू या कैंची सीधे हाथ में न दें. इससे रिश्ते में टकरार आ सकती है. आप इन्हें किसी थैली में डालकर दें. आप इसे जमीन पर रखकर या किसी टेबल पर रखकर सामने वाले को उठाने के लिए बोल सकते हैं.
तेल – तेल का सीधा संबंध शनिदेव से माना जाता है. इसे हाथ से हाथ में देने से शनि दोष लग सकता है. खासकर शनिवार के दिन तेल का लेन-देन नहीं करना चाहिए. इसके कारण जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती है. तेल हमेशा किसी बर्तन में रखकर दें.
जूते-चप्पल – आपको किसी को जूते या चप्पल सीधे नहीं थमाने चाहिए. इसके कारण आपको परेशानी हो सकती है. यह अशुभ माना जाता है. जूते-चप्पल किसी थैली में रखकर ही दें.
नमक – नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है. इसका लेन-देन करना हाथ से हाथ में अशुभ होता है. इसके कारण रिश्ते में कड़वाहट आती है. इसका लेन-देन बर्तन में मेज पर रखकर ही करें.
लोहे की चीजें – लोहे का संबंध शनि से होता है. लोहा शनि की धातु है. इसका सीधा लेन-देन करना अशुभ होता है. इसके कारण शनिदेव के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: आज भी धरती पर भटक रहा है महाभारत का ये योद्धा, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
16 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
17 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
18 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
19 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines