Vidur Niti: महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक महात्मा विदुर हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे. वह अपनी बुद्धिमत्ता, नीति-ज्ञान और निष्पक्षता जाने जाते थे. महात्मा विदुर की कई नीतियों के बारे में वर्णन मिलता है. विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति की चार बुरी आदतें उसे जीवन में आगे नहीं बढ़ने देती हैं. यह जीवन में बाधा पैदा करती हैं. इन आदतों के कारण व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है. अगर व्यक्ति को जीवन में कुछ करना है और आगे बढ़ना है, तो इन आदतों को छोड़ देना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.
हमेशा सोते रहना
कई लोगों को आराम करने का बहुत ही लालच होता है. आराम की लालसा वाले लोग अधिक नींद के कारण काफी कुछ खो देते हैं. सूर्यास्त के समय सोना और सूर्योदय के बाद तक सोना अच्छा नहीं होता है. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इन लोगों को जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है. आप ऐसी गलती करते हैं, तो इस आदत में सुधार कर लें.
भाग्य के भरोसे बैठे रहना
कई लोग ऐसे होते हैं, जो पूरी तरह से भाग्य के भरोसे रहते हैं. पूरी तरह ईश्वर के भरोसे रहने और कर्म न करने से व्यक्ति को कुछ नहीं मिलता है. बिना मेहनत किये भाग्य के भरोसे बैठे रहने वाले को कभी सफलता नहीं मिलती है. व्यक्ति को ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. कर्म करते रहना चाहिए.
बिना मेहनत फल की इच्छा
अगर कोई बिना कोई मेहनत किये फल की इच्छा रखता है, तो उसे जीवन में कुछ नहीं मिलता है. जीवन में कुछ हासिल करने के लिए कर्म करना बहुत ही जरूरी होता है. रातोंरात या शॉर्टकट से कोई काम नहीं होता है. आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो कड़ी मेहनत करें.
आलस्य की आदत
आलसी व्यक्ति को जीवन में कई कुछ नहीं मिलता है. आलस व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. आलस करना और काम को कल पर टालना अच्छा नहीं होता है. आलस्य इंसान को उसके लक्ष्य से दूर करता है. आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.