Vastu tips for Leg: पूरे दिन काम करने के बाद व्यक्ति जब बेड पर जाता है तो वो सुकून भरी नींद लेने की कोशिश करता है। लेकिन अक्सर लोग रात में सोने से पहले गंदे पैर लेकर ही बेड पर चले जाते हैं, जिससे न तो उन्हें अच्छी नींद आती है और न ही उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हिंदू धर्म में शकुन शास्त्र का बहुत महत्व है। शकुन शास्त्र में हर चीज के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है। रात में सोने से पहले पैरों को धोना चाहिए या नहीं, इस बारे में भी शकुन शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। आज हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!
पैरों को धोकर क्यों सोना चाहिए?
शकुन शास्त्र के अनुसार, रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। पैरों को धोने के बाद उन्हें किसी साफ कपड़े से पूछकर ही बेड पर जाएं। मान्यता के अनुसार, गंदे पैरों से बेड पर जाने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल गंदे और गीले पैरों को लेकर बिस्तर पर सोने के लिए नहीं जाना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
किस दिशा में पैर रखकर नहीं सोना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में पैर रखकर सोना नहीं चाहिए। मान्यता है कि जो लोग दक्षिण दिशा में पैर रखकर सोते हैं, उनके शरीर से ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इसलिए इस दिशा को अशुभ माना जाता है। इसके अलावा कहा जाता है कि दक्षिण दिशा में भूतों और दुष्टों का वास होता है, इसलिए इस दिशा में पैर करके सोने से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता है।
किस दिशा में पैर रखकर सोना शुभ होता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ पैर रखकर सोना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दक्षिण से उत्तर दिशा की तरफ चुम्बकीय ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए जो लोग अपने पैर इस दिशा में रखकर सोते हैं उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही उन्हें अच्छी नींद आती है।
यह भी पढ़ें- मार्च के अंत में सूर्य देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, मौज में रहेंगी ये 3 राशियां
यह भी पढ़ें- शनि की टेढ़ी नजर इन 5 राशियों को कर सकती है परेशान, अगले 10 महीने तक रहना होगा सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
3 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
6 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
7 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
10 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines