रसोई में किस देवी की तस्वीर रखने से वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा? कभी नहीं होगी अन्न की कमी

कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने किचन में सुंदर और आकर्षक तस्वीरें लगवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने किचन में मां अन्नपूर्णा की फोटो लगाते हैं, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं।

रसोई में किस देवी की तस्वीर रखने से वास्तु दोष से मिलता है छुटकारा? कभी नहीं होगी अन्न की कमी

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर केवल भोजन पकाने की जगह नहीं है, बल्कि यह घर की समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र होता है। ऐसे में रसोई में माता अन्नपूर्णा की तस्वीर या मूर्ति लगाने से न केवल भोजन की बरकत बनी रहती है, बल्कि घर में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता भी आती है। माता अन्नपूर्णा को अन्न और पोषण की देवी माना गया है, जो अपने भक्तों को कभी भी अन्न की कमी नहीं होने देतीं। तो आइए जानते हैं कि रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर क्यों लगानी चाहिए और इससे आपके जीवन को क्या लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में माता अन्नपूर्णा की तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए, और वह भी ऐसी जिसमें मां अन्नपूर्णा भगवान शिव को भिक्षा दे रही हों। यह चित्र सबसे शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

स्थान का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अग्नि कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाते हैं, तो यह स्थान अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे रसोई में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिस रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर हो, वहां पकाया गया भोजन खाने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और बीमारियां पास नहीं आतीं।

अन्न की शुद्धता

वास्तु शास्त्र के अनुसार मां अन्नपूर्णा की तस्वीर से अन्न में कोई दोष नहीं लगता और न ही घर के सदस्यों के मन में बुरे विचार आते हैं।

विज्ञापन

सात्विकता और संतुलन

वास्तु शास्त्र के अनुसार शास्त्रों के अनुसार मां अन्नपूर्णा की तस्वीर न केवल रसोई बल्कि पूरे घर के लिए लाभदायक होती है। यह घर में सात्विकता, स्वाद और पोषण को बनाए रखती है, जिससे सभी सदस्य शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।

इसलिए, यदि आप अपने घर में समृद्धि, सकारात्मकता और अन्न की कभी न खत्म होने वाली बरकत चाहते हैं, तो रसोई में माता अन्नपूर्णा की तस्वीर अवश्य लगाएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ