---विज्ञापन---

Religion angle-right

Hanuman Mantra: इन 5 प्रभावशाली मंत्र से करें हनुमान जी की आराधना, मुश्किलें होंगी आसान; नहीं रहेगी धन की कमी!

Hanuman Mantra: भगवान राम के परम भक्त पवनसुत हनुमान जी के बारे में कहा जाता है कि वे कलियुग में जीवित हैं और भक्तों की पुकार तुरंत सुनते हैं। यहां 5 शक्तिशाली हनुमान मंत्र दिए गए हैं, जिनके जाप से जीवन के दुखों और समस्याओं का अंत होता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 5 मंत्र?

---विज्ञापन---

Hanuman Mantra: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता हैं। वे न केवल भक्ति, शक्ति और साहस बल्कि ज्ञान के भी प्रतीक माने गए हैं। हनुमान चालीसा में उनको सुमति देने वाला और दुखभंजन कहकर वंदना की गई है। उन्हें बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनीपुत्र, मारुति, मारुतिनंदन, आंजनेय आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है। सप्ताह का तीसरा दिन मंगलवार उनको ही समर्पित किया गया है। इसलिए इस दिन उनकी खास आराधना, साधना और पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं।

हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करते हैं। उनकी आराधना और पूजा के अनेक विधान, स्तोत्र और मंत्र हैं। यह 5 ऐसे मंत्रों की उनके अर्थ और उपयोग सहित चर्चा की गई है, जो बेहद शक्तिशाली माने गए हैं। इन हनुमान मंत्रों के जाप से जीवन के दुखों और समस्याओं का अंत होता है और सौभाग्य-समृद्धि में सदैव वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 5 प्रभावशाली हनुमान मंत्र?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Asht Chiranjeevi: केवल हनुमान जी ही नहीं, हिन्दू पौराणिक कथाओं के ये 7 नायक भी हैं चिरंजीवी

1. हनुमान मूल मंत्र

ॐ श्री हनुमते नमः
Aum Shri Hanumante Namaha.

---विज्ञापन---

यह हनुमान जी का सबसे सरल लेकिन शक्तिशाली मंत्र है। इसका जाप करने से भक्त को शक्ति, साहस और सुरक्षा की प्राप्ति होती है। इसका अर्थ है- ‘मैं श्री हनुमान को प्रणाम करता हूं।’ इसे कभी भी और कहीं भी जपा जा सकता है। किसी दीर्घकालिक समस्या से निदान के लिए इसका रोज 108 बार जाप करने से लाभ होता है।

2. हनुमान अष्टाक्षर मंत्र

ॐ हं हनुमते श्रीराम दूताय नमः॥
Aum Hn Hanumnate Shri Ram Dutaay Namah.

---विज्ञापन---

इसका अर्थ है- ‘भगवन श्रीराम के परम सेवक और दूत श्री हनुमान जी को प्रणाम करता हूं।’ यहां ‘हं’ हनुमान जी का बीज नाम है, जो हनुमान जी की अपार शक्ति को दर्शाता है। इस हनुमान मंत्र को जाप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। यात्रा, परीक्षा, नौकरी, कोर्ट केस और अन्य जीवन संघर्षों में विजय प्राप्त करने के लिए यह मंत्र बहुत लाभदायी है।

3. बजरंग बली मंत्र

ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा॥
Aun Namo Bhagavate Aanjeyaay Mahabalaay Swaha. 

---विज्ञापन---

इस मंत्र का उपयोग आत्मविश्वास, पराक्रम, मानसिक और शारीरिक बल बढ़ाने के लिए खास तौर पर किया जाता है। इसके जाप से किसी भी डर, भय, संकोच और नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं। इसका अर्थ है- ‘मैं शक्तिशाली अंजना के महाबली पुत्र भगवान हनुमान को नमन और आत्मसमर्पण करता हूं।’ यहां ‘आंजनेयाय’ का अर्थ है ‘अंजना के पुत्र,’ जो हनुमान जी का एक नाम है। किसी खेल प्रतियोगिता से पहले भी इस मंत्र का जाप किया जाता है।

4. संकट मोचन मंत्र

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्॥
Aum Hn Hanumate Rudratmkaay Hun Phat.

---विज्ञापन---

इस मंत्र का अर्थ है- ‘वे जो रुद्र के समान हैं, उस हनुमान जी को प्रणाम है, वे नकारात्मक शक्तियों को नष्ट कर बाधाओं को दूर करें।’ यहां हुं: बीज मंत्र है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें बाधाओं को दूर करने की शक्ति है। इस मंत्र का उपयोग शत्रुओं, नकारात्मक ऊर्जा और भूत-प्रेत बाधाओं से सुरक्षा के लिए किया जाता है। इसके जाप से जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों से उबरने में सहायता मिलती है।

5. हनुमान गायत्री मंत्र

ॐ अंजनीसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।
तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥
Aum Anjani Sutaay Vidmahe Vayuputraay Dhimahi.
Tanno Hanumat Prachodayaat.

---विज्ञापन---

यह हनुमान जी का गायत्री मंत्र है, जिसका अर्थ है- ‘हम अंजनी के पुत्र को जानते हैं, हम वायु के पुत्र का ध्यान करते हैं। हनुमान हमें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें।’ कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि, ज्ञान और एकाग्रता में वृद्धि होती है।

हनुमान जी के ये सभी 5 मंत्र भक्त और साधक को मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक रूप से सशक्त करने वाले हैं। मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ इनका जाप करने से अद्भुत परिणाम प्राप्त होते हैं। बता दें कि मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा के साथ इन मंत्रों का जाप बहुत फलदायी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vidura Niti: पत्नी और दोस्त तक को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, तनाव से भर जाती है खुशहाल जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2025 10:48 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola