Tulsi Puja ke Niyam: हिन्दू धर्म में तुलसी की माता मानकर पूजा की जाती है। सुबह-शाम इसके सामने दिए जलाए जाते हैं, जल अर्पित किए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है कि तुलसी के पौधे को सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का साक्षात प्रवेश द्वार माना गया है। लेकिन इतना करने के बाद भी अगर घर और जीवन में परेशानियां बढ़ने लगे, तो मन विचलित हो जाता है और सवाल उठता है कि आखिर ऐसी क्या भूल हो गई?
ज्योतिषाचार्य और पंडित हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि धार्मिक रूप से तुलसी एक बेहद संवेदनशील पौधा है। वास्तु शास्त्र और हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि तुलसी के पास रखी कुछ चीजें भले वे देखने में सहज और सामान्य लगे, पर देवी तुलसी और मां लक्ष्मी को अप्रसन्न कर सकती हैं। आइए जानते हैं, वे 3 चीजें क्या हैं, जिसे भूल से भी तुलसी जी के पास नहीं रखना चाहिए?
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: पैसा कमाने की मशीन होती हैं ये 4 राशियां, कुबेर जैसा दिमाग रखते हैं ये लोग
तुलसी के पास न रखें ये चीजें
तुलसी पूजा के रख-रखाव और पूजा के नियमों के अनुसार, तुलसी जी के पास भूलकर भी ये 3 चीजें नहीं रखनी चाहिए, वरना वास्तु लगता है और घर में दरिद्रता छा सकती है:
जूते-चप्पल – तुलसी जी के चौरे और पौधे के पास जूते और चप्पल भूल से भी नहीं उतारने चाहिए। यह बेहद अशुभ होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। इसके संकेत घर में धन की कमी और बरकत रुकने से माना गया है।
झाड़ू-कूड़ेदान – अक्सर लोग भूलवश कूड़ेदान और झाड़ू भी तुलसी जी के पास रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्यों ये वस्तुएं कचरा रखने और गंदगी साफ करने के लिए होती है। तुलसी जी पास इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा से जीवन में आर्थिक तंगी और परेशानी आ सकती है।
कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे – तुलसी के पास कभी भी कैक्टस जैसे नुकीले कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। साथ ही यह ध्यान रखना चाहिए, जो पौधे दूध छोड़ते हैं, उसे तुलसी जी से दूर रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में क्लेश और तनाव बढ़ सकता है।
इन नियमों का भी रखें ध्यान
- रविवार और एकादशी के दिन तुलसी जी को जल नहीं देना चाहिए।
- सूर्यास्त एक बाद तुलसी के पास दीया जरूर जलाएं, लेकिन लौ पत्ते को न छूए।
- बिना स्नान किया कभी तुलसी जी पत्तियां न तोड़ें।
- मान्यता है तुलसी के पास कभी शिवलिंग भी नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Rich Nmerology Numbers: इन 3 मूलांक वालों के पास आता है अचानक पैसा, चेक करें कहीं इनमें आप भी तो नहीं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 hr agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
4 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
22 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
1 day agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines