Video: यात्रा के लिए शुभ मुहूर्त, किस समय यात्रा करने से बचें? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Travel Muhurat: यात्रा के लिए व्यक्ति को शुभ समय और दिशा को देखना चाहिए. यात्रा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होता है और किस समय व्यक्ति को यात्रा करने से बचना चाहिए. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Travel Muhurat

Photo Credit- News24GFX

Travel Muhurat: कई लोग कोई भी कार्य करने से पहले शुभ-अशुभ मुहूर्त देखते हैं. ऐसे में जानते हैं कि, यात्रा के लिए किस दिन कौन सी दिशा और समय शुभ होता है. किस दिशा में और नक्षत्र में यात्रा करने से बचना चाहिए. यात्रा के लिए जाने के लिए अश्विनी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, अनुराधा, श्रवण और रेवती नक्षत्र यात्रा के लिए सही होते हैं. शनिवार और सोमवार के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र पूर्व दिशा की यात्रा के लिए वर्जित माना जाता है. रविवार और शुक्रवार के दिन रोहिणी नक्षत्र पश्चिम दिशा की यात्रा के लिए अशुभ होता है.

विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार के दिन उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र उत्तर दिशा की यात्रा के लिए वर्जित होता है. आप गुरुवार के दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र और दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें. यह अशुभ माना जाता है. अगर आप यात्रा कर रहे हैं और चंद्रमा सामने है तो यह आर्थिक लाभ होने की ओर इशारा करताा है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ