Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया साल के सर्वाधिक शुभ दिनों में से एक है। आज 10 मई को अक्षय तृतीया तिथि सूर्योदय से पहले 4 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 11 मई को रात 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। जबकि, अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.
मान्यता है कि इस दिन कोई शुभ काम करने से उसका पुण्य कभी कम नहीं होता है और उसका फल आजीवन मिलता रहता है। कहते हैं, इस विशेष दिन को कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। धन प्राप्ति के लिए यहां अक्षय तृतीया के दिन किए जाने वाले 3 उपाय बताए गए हैं, जिसे अपना कर आप लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?
अक्षय तृतीया के उपाय
दक्षिणावर्ती शंख के उपाय
सनातन धर्म में शंख काफी पवित्र माना गया है। मान्यता है कि सही प्रकार का शंख घर में सही जगह रखने से आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के दक्षिणावर्ती शंख को घर लाने से लाभ होता है। देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा या फोटो के सामने शंख को सामने रखकर विधिवत पूजा के बाद इसे घर या दुकान में तिजोरी रखने जगह या धन के स्थान पर रखने से धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
कुबेर यंत्र के उपाय
भगवान कुबेर देवताओं के खजांची हैं। मान्यता है कि कुबेर यंत्र घर में रखने कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। अक्षय तृतीया के दिन कुबेर यंत्र की विधि-विधान से पूजा कर उसे भी दक्षिणावर्ती शंख की तरह घर या दुकान में धन के स्थान पर रख सकते हैं। इस यंत्र को जागृत रखने के लिए की इसकी पूजा हर पर्व-त्योहार पर जरूर करें।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नए घर में ‘गृह प्रवेश’ करने से पहले जरूर पढ़ें ये 5 वास्तु टिप्स
पीपल या बरगद पेड़ के उपाय
अक्षय तृतीया के दिन पीपल या बरगद पेड़ लगाना शुभ माना गया है। पीपल में जहां भगवान विष्णु सहित त्रिदेवों का वास होता है, वहीं बरगद में भगवान विष्णु और देवी सावित्री बसते हैं। इन वृक्षों को लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-शांति आती है।
ये भी पढ़ें: हनुमान चालीसा के 5 शक्तिशाली दोहे और चौपाइयां, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
16 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
18 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
20 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines