Akshaya Tritiya 2024: आज 6 घंटे 44 मिनट का शुभ मुहूर्त, 3 काम कर लें, पलट जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन सौभाग्य और समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसी उद्देश्य से लोग सोना भी खरीदते हैं। इस शुभ दिन को धन प्राप्ति के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। यहां आर्थिक संकटों से उबरने के लिए 3 उपाय बताए गए हैं, जिसे अपनाकर आप लाभान्वित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

Akshaya Tritiya 2024

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया साल के सर्वाधिक शुभ दिनों में से एक है। आज 10 मई को अक्षय तृतीया तिथि सूर्योदय से पहले 4 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 11 मई को रात 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। जबकि, अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 5 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन कोई शुभ काम करने से उसका पुण्य कभी कम नहीं होता है और उसका फल आजीवन मिलता रहता है। कहते हैं, इस विशेष दिन को कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। धन प्राप्ति के लिए यहां अक्षय तृतीया के दिन किए जाने वाले 3 उपाय बताए गए हैं, जिसे अपना कर आप लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

अक्षय तृतीया के उपाय

दक्षिणावर्ती शंख के उपाय

सनातन धर्म में शंख काफी पवित्र माना गया है। मान्यता है कि सही प्रकार का शंख घर में सही जगह रखने से आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। अक्षय तृतीया के दक्षिणावर्ती शंख को घर लाने से लाभ होता है। देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की प्रतिमा या फोटो के सामने शंख को सामने रखकर विधिवत पूजा के बाद इसे घर या दुकान में तिजोरी रखने जगह या धन के स्थान पर रखने से धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ जाती है।

कुबेर यंत्र के उपाय

भगवान कुबेर देवताओं के खजांची हैं। मान्यता है कि कुबेर यंत्र घर में रखने कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। अक्षय तृतीया के दिन कुबेर यंत्र की विधि-विधान से पूजा कर उसे भी दक्षिणावर्ती शंख की तरह घर या दुकान में धन के स्थान पर रख सकते हैं। इस यंत्र को जागृत रखने के लिए की इसकी पूजा हर पर्व-त्योहार पर जरूर करें।

विज्ञापन

पीपल या बरगद पेड़ के उपाय

अक्षय तृतीया के दिन पीपल या बरगद पेड़ लगाना शुभ माना गया है। पीपल में जहां भगवान विष्णु सहित त्रिदेवों का वास होता है, वहीं बरगद में भगवान विष्णु और देवी सावित्री बसते हैं। इन वृक्षों को लगाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-शांति आती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ