हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vastu Dosh: घर की ये 10 घटनाएं हैं वास्तु दोष के संकेत, इन 3 आसान उपायों से दूर करें नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु दोष के कारण घर में कई प्रकार की अवांछित घटनाएं हो सकती हैं, जैसे कि आर्थिक तंगी, बीमारियां, पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव आदि। आइए जानते हैं कि घर के वस्तु दोष से जुड़ी 10 घटनाएं क्या हैं और इससे निपटने के आसान उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

क्या आपके घर में बार-बार आर्थिक तंगी, बीमारियां या पारिवारिक झगड़े हो रहे हैं? अगर हां, तो यह संकेत हो सकते हैं कि आपके घर में वास्तु दोष है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बनावट और दिशाओं में असंतुलन होने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं वे 10 घटनाएं जो वास्तु दोष के लक्षण हो सकती हैं और साथ ही हम यह भी जानेंगे कि उन्हें दूर करने के 3 आसान उपाय क्या हैं?

1- आर्थिक तंगी: बार-बार पैसों की कमी होना, बिना वजह खर्च बढ़ना – ये सब आर्थिक असंतुलन के संकेत हैं, जो वास्तु दोष से जुड़े हो सकते हैं।

2- लगातार बीमार रहना: अगर घर का कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता है और इलाज से भी फर्क नहीं पड़ता, तो यह नकारात्मक ऊर्जा का असर हो सकता है।

विज्ञापन

3- पारिवारिक कलह: घर में हमेशा तनाव बना रहना, छोटी बातों पर विवाद होना – ये भी वास्तु में दोष होने के कारण हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट

विज्ञापन

4- मानसिक तनाव: अगर आप और आपके परिवार के सदस्य हमेशा चिंता में रहते हैं या नींद नहीं आती, तो यह मानसिक स्तर पर वास्तु दोष का असर हो सकता है।

5- नकारात्मक विचार: हर समय थकावट, निराशा और असफलता का एहसास होना – ये नकारात्मक ऊर्जा के संकेत हैं।

विज्ञापन

6- नकारात्मक ऊर्जा का बहाव: घर का मुख्य द्वार अगर सही दिशा में नहीं है तो इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है और समस्याएं आती हैं।

7- मुरझा रहे पौधे: पौधों का बिना कारण मुरझा जाना इस बात का संकेत है कि घर का वातावरण ठीक नहीं है।

विज्ञापन

8- तबीयत बार-बार खराब होना: अगर लगातार स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहती हैं और खर्चे बढ़ते हैं, तो यह भी वास्तु दोष का लक्षण है।

9- दुर्घटनाएं होना: बार-बार दुर्घटनाएं या बुरी खबरें आना, यह शारीरिक व मानसिक पीड़ा का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन

10- इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब होना: अगर टीवी, फ्रिज, मोबाइल आदि जल्दी-जल्दी खराब हो रहे हैं तो यह भी नकारात्मक ऊर्जा की उपस्थिति को दर्शाता है।

वास्तु दोष दूर करने के 3 सरल उपाय

स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं: हर रोज घर के मेन गेट पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह शुभ ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मकता को दूर करता है।

विज्ञापन

नमक वाले पानी से पोछा लगाएं: घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिलाएं। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और झगड़ों को कम करता है।

किचन में लाल बल्ब लगाएं: रसोई के अग्निकोण (दक्षिण-पूर्व दिशा) में लाल बल्ब लगाने से आर्थिक और पारिवारिक शांति बनी रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: खाते या बोलते समय क्यों कट जाती है जीभ, जानें क्यों होता है ऐसा, कौन ग्रह है जिम्मेदार?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola