---विज्ञापन---

Religion angle-right

Swapna Shastra: सपने में इन 5 चीजों का दिखना होता है दुर्भाग्य के आगमन का संकेत

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में कुछ विशेष चीजें देखना अलग-अलग तरह के अर्थ और संकेत देते हैं। आइए जानते हैं, सपने में दिखने वाली कुछ खास चीजों के बारे में, जो आने वाले दुर्भाग्य का संकेत हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

Swapna Shastra: सपने आना और भांति-भांति की चीजें दिखना आम बात हैं। कभी तो ऐसी घटना या वस्तुएं भी दिखती हैं, जो जीवन में कभी देखा हुआ नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में देखी गई घटनाओं और वस्तुओं के अपने-अपने संकेत और अर्थ होते हैं। इस शास्त्र के मुताबिक, कभी-कभी सपने में कुछ विशेष घटनाएं या चीजें देखना दुर्भाग्य का संकेत होता है। आइए जानते हैं, ये चीजें क्या हैं?

1. टूटा हुआ आईना

स्वप्न शास्त्र में टूटे हुए आईने को दुर्भाग्य का सूचक माना गया है। इसकी व्याख्या दो रूप में की जाती है। पहला तो यह आपकी अपनी ही भावना, सिद्धांत, लक्ष्य या महत्वाकांक्षा के टूटने से संकेत देता है। दूसरा यह कि आपका किसी अपने के साथ संबंध टूटने वाला है, जैसे पति और पत्नी में तलाक, लव बर्ड्स का ब्रेकअप आदि।

---विज्ञापन---

2. फटे हुए कपड़े और धागे

इस प्रकार के सपने भी लक्ष्य और महत्वाकांक्षा से जुड़े होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, फटे हुए कपड़े या बिखरे हुए धागे प्रतीकात्मक होते हैं। ऐसे सपने भविष्य में होने वाली असफलताओं की ओर संकेत करते हैं। इस सपने को जिंदगी के बड़ी असफलता से जोड़ा जाता है, जब जिंदगी पूरी तरह से बिखर जाती है, आप बिल्कुत टूट जाते हैं, हर तरह से असुरक्षित और अनिश्चित महसूस करते हैं।

3. समुद्री तूफान और गहरा पानी

तूफानी समुद्र और गहरे पानी का सपने में दिखना मन और भावना की अस्थिरता और आने वाली गंभीर आपदा का संकेतक या चेतावनी माना गया है। अक्सर तूफानी लहरों को परिवार के आंतरिक कलह से जोड़ा जाता है और गहरे पानी का अर्थ है कि उस कलह में आप बर्बाद हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

4. सपने में भ्रमित होना या रास्ता भटकना

बहुत से लोग सपने में भ्रमित होकर खुद को कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं पाते हैं। कभी-कभी सपने में लोग रास्ता खोजने में असमर्थ होते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, ऐसे सपने चेतावनी के रूप में आते हैं, ताकि आप संभल जाएं। ये सपने दैनिक जीवन में अनिश्चितता, अनिर्णय या लक्ष्यहीनता के संकेत हो सकते हैं।

5. सपने में दांत गिरना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, दांत शक्ति, संचार और आत्म-अभिव्यक्ति के प्रक हैं। सपने में दांत का गिरना असुरक्षा और आसन्न दुर्भाग्य की ओर संकेत करता है। यह आपके अधिकार या पकी आवाज खोने का भी इशारा करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शमी पौधे का सूखना नहीं है अच्छा संकेत, जल्द करें ये उपाय, वरना…

ये भी पढ़ें: 7 गुडलक फेंगशुई आइटम कर देंगे मालामाल, करियर-व्यापार में होगी तरक्की

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 26, 2024 07:45 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola