7 गुडलक फेंगशुई आइटम कर देंगे मालामाल, करियर-व्यापार में होगी तरक्की

Feng Shui: फेंगशुई, जिसे चीनी वास्तु विद्या भी कहते हैं, हजारों साल से चीन में सकारात्मक ऊर्जा, जिसे “ची” कहते हैं, के प्रवाह को बढ़ाने के लिए उपयोग में होता आया है। हाल के वर्षों में भारत में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। आइए जानते हैं, फेंगशुई के 7 आइटम के बारे में जो गुडलक के लिए अच्छे माने गए हैं।

Feng Shui Good Luck

हाल के वर्षों में घर में सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने और जीवन से तनाव को दूर करने के लिए फेंगशुई आइटम को घर लाने का चलन बढ़ा है। वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई आइटम भी घर में सकरात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार होते हैं। मान्यता है कि फेंगशुई के उपयोग से स्वास्थ्य, धन, रिश्ते, करियर और लाइफस्टाइल में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

गुडलक लाने वाले 7 फेंगशुई आइटम

क्रिस्टल बॉल

क्रिस्टल बॉल एक बहुत प्रभावकारी फेंगशुई आइटम है, जिसके बारे में मान्यता है यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और मन को शांति प्रदान करता है। आप इसे अपने घर में किसी भी स्थान पर रख सकते हैं। बस ध्यान ये रखना है कि इस पर सीधी धूप नहीं पड़नी चाहिए।

विज्ञापन

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा यानी हँसते हुए बुद्ध को फेंगशुई में खुशहाली, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार के पास या धन क्षेत्र में रख सकते हैं।

तीन टांगों वाला गोल्डन टॉड

तीन टांगों वाला गोल्डन टॉड धन और समृद्धि का एक और लोकप्रिय फेंगशुई प्रतीक है। मान्यता है कि यह न के केवल धन को आकर्षित करता है, बल्कि उसे कायम भी रखता है। लोग इसे लाल कपड़े पर रखकर धन क्षेत्र में रखते हैं।

विज्ञापन

फेंगशुई फव्वारा

बहते हुए पानी को फेंगशुई में धन और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। यह फेंगशुई उपाय घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक नायाब तरीका है।

विज्ञापन

विंड चाइम्स

फेंगशुई गुडलक आइटम में विंड चाइम्स एक सबसे पॉपुलर आइटम है, जो अक्सर घर के दरवाजे के पास लगा होता है। कहते हैं, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

बांस का पौधा

फेंगशुई में बांस का पौधा भी सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। कहते हैं, यह जितनी तेजी से बढ़ता है जीवन में उतनी तेजी से सफलता लाता है। इसे घर के किसी भी स्थान पर रख सकते हैं, लेकिन इसे सीधी धूप से दूर रखना चाहिए।

विज्ञापन

ड्रैगन

चाइनीज वास्तु यानी फेंगशुई में ड्रैगन शक्ति और सफलता का प्रतीक है। इसे लिविंग रूम या स्टडी रूम में रखने से लाभ होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ