Swapna Shastra: सोते समय प्रत्येक व्यक्ति को सपने दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर एक सपना व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। जहां कुछ सपने व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को दर्शाते हैं। वहीं कुछ सपने भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत भी देते हैं। हालांकि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो व्यक्ति के अच्छे समय शुरू होने से पहले दिखाई देते हैं। आज हम आपको ऐसे तीन रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सपने में दिखाई देना अत्यंत शुभ माना जाता है। वो व्यक्ति को तब दिखाई देते हैं, जब उन्हें धन लाभ होने वाला होता है। चलिए जानते हैं उन्हीं रत्नों के बारे में।
सपने में हीरे का दिखाई देना
सपने में हीरे का दिखाई देना अत्यंत शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे हैं, तो उस परेशानी से भी आपको निजात मिल सकता है। इसके अलावा अकस्मात धन लाभ भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बुध की सीधी चाल से इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, धन की होगी बरसात!
मोती का सपने में दिखाई देना
सपने में मोती का दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। यह संकेत है कि आपके जीवन में सुख-शांति, धन-धान्य और समृद्धि का आगमन होने वाला है। युवाओं को सपने में मोती का दिखाई देना दर्शाता है कि उन्हें करियर में सफलता मिलने वाली है। वहीं बिजनेसमैन और नौकरीपेशा लोगों को सपने में मोती का दिखाई देना दर्शाता है कि उन्हें धन लाभ होगा।
सपने में नीलम का दिखाई देना
नीलम का सपने में दिखाई देना उन्नति को दर्शाता है। जिन लोगों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, आमतौर पर उन्हें सपने में नीलम दिखाई देता है। शनिदेव के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी। इसके अलावा धन की भी प्राप्ति हो सकती है।
इन दोनों रत्नों का दिखाई देना है अशुभ
सपने में पुखराज और सुलेमानी का दिखाई देना अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आने वाले समय में आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। इसके अलावा दोस्तों से भी आपकी लड़ाई हो सकती है। इसलिए सोच-समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- Festivals in September: गणेश चतुर्थी से लेकर जितिया जैसे खास दिन कब? देखें सितंबर माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
8 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
9 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
15 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines