---विज्ञापन---

Religion angle-right

Festivals in September: गणेश चतुर्थी से लेकर जितिया जैसे खास दिन कब? देखें सितंबर माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

September 2024 Festivals: वैदिक शास्त्र के अनुसार, सितंबर का महीना व्रत और त्योहार के लिहाज से बेहद शुभ है। इस साल सितंबर में कई महत्वपूर्ण तिथि और खास व्रत-त्योहार हैं। चलिए जानते हैं सितंबर में आने वाले व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट।  

---विज्ञापन---

September 2024 Festivals: आज से पांच दिन बाद सितंबर महीने का आरंभ हो जाएगा। सितंबर का महीना व्रत और त्योहार के लिहाज से बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े त्योहारों का जश्न मनाया जाएगा। इस साल सितंबर में पितृ पक्ष की पूजा भी की जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर 2024 दिन मंगलवार से पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2024 को अमावस्या के दिन होगा। सितंबर में भगवान गणेश का उत्सव यानी गणेश चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके अलावा धार्मिक दृष्टि से इस माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार भी हैं। चलिए जानते हैं सितंबर में आने वाले प्रत्येक व्रत एवं त्योहार के बारे में।

ये भी पढ़ें- 25 या 26 सितंबर? कब है बच्चों की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला जितिया व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

---विज्ञापन---

सितंबर 2024 के व्रत-त्योहार की लिस्ट

  • 01 सितंबर 2024 : मासिक शिवरात्रि और भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी पर्युषण त्योहार का प्रारंभ
  • 02 सितंबर 2024 : भाद्रपद अमावस्या
  • 06 सितंबर 2024 : वाराह जयंती और हरतालिका तीज
  • 07 सितंबर 2024 : गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी
  • 08 सितंबर 2024 : ऋषि पंचमी
  • 09 सितंबर 2024 : स्कंद षष्ठी
  • 10 सितंबर 2024 : ललिता सप्तमी और ज्येष्ठ गौरी आवाहन
  • 11 सितंबर 2024 : राधा अष्टमी और महालक्ष्मी व्रत का आरंभ
  • 12 सितंबर 2024 : ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
  • 14 सितंबर 2024 : एकादशी परिवर्तिनी एकादशी
  • 15 सितंबर 2024 : शुक्ल द्वादशी वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और ओणम
  • 16 सितंबर 2024 : विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति
  • 17 सितंबर 2024 : अनंत चतुर्दशी, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत और पूर्णिमा श्राद्ध
  • 18 सितंबर 2024 : पितृपक्ष का प्रारंभ, चंद्रग्रहण आंशिक, प्रतिपदा श्राद्ध और भाद्रपद पूर्णिमा
  • 19 सितंबर 2024 : आश्विन मास का प्रारंभ
  • 21 सितंबर 2024 : विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
  • 24 सितंबर 2024 : मासिक कालाष्टमी और कालाष्टमी
  • 25 सितंबर 2024 : जितिया व्रत, अश्विन कृष्ण नवमी श्राद्ध और जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 27 सितंबर 2024 : एकादशी श्राद्ध और अश्विन कृष्ण एकादशी
  • 28 सितंबर 2024 : अश्विन कृष्ण एकादशी और इंदिरा एकादशी
  • 29 सितंबर 2024 : आश्विन कृष्ण द्वादशी, मघा श्राद्ध और प्रदोष व्रत
  • 30 सितंबर 2024 : अश्विन कृष्ण त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि और त्रयोदशी श्राद्ध

गणेश चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त

हर साल भाद्रपद मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त 11:03 बजे से लेकर दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक है।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: आज इन 3 राशियों का टूटेगा रिश्ता, 5 को मिलेगा सच्चा प्यार!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 27, 2024 01:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola