---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

बुध की सीधी चाल से इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, धन की होगी बरसात!

Budh Margi: साल 2024 में 29 अगस्त को बुध की मार्गी होगी। बुध की सीधी चाल चलने से 12 में से कुछ राशियों को सुख-समृद्धि, धन और अच्छी सेहत की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं बुध की सीधी चाल से इस बार किन-किन राशियों के लोगों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

Budh Margi 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध का नवग्रहों में विशेष स्थान है। बुध को बुद्धि, व्यापार, तर्क-वितर्क और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, उसकी बुद्धि का विकास होता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान मिलता है। वहीं बुध के कमजोर स्थिति में होने से साधक को जीवन में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बुध के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय बुध देव कर्क राशि में मौजूद हैं। 29 अगस्त 2024 को सुबह 09:15 मिनट पर बुध देव कर्क राशि में सीधी चाल यानी मार्गी करेंगे। बुध की सीधी चाल से हर एक राशि के जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बुध की चाल से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

बुध की सीधे चाल चलने से मिथुन राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। करियर को लेकर युवाओं की चिंता खत्म होगी। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें अकस्मात धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा आमदनी के साधन में भी बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें- 18 सितंबर से पहले मालामाल होंगी 3 राशियां, इस राजयोग से मिलेगा राजा के समान सुख!

कन्या राशि

बुध की सीधी चाल से कन्या राशि के लोगों के जीवन में सुख-शांति का वास होगा। पदोन्नति के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी के कारण परेशान हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। जीवनसाथी संग सामंजस्य बना रहेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध का सीधी चाल चलना लाभकारी रहेगा। लंबे समय से जो काम बार-बार अटक रहे थे, वो पूरे हो सकते हैं। बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नई डील पूरी होने से कई नए ऑर्डर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग नए प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर लेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय शुभ है। पार्टनर संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

ये भी पढ़ें- पापी ग्रह राहु के नक्षत्र परिवर्तन से पहले चमकी इन 3 राशियों की किस्मत, 3 महीने में बनेंगे लखपति!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 28, 2024 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola