---विज्ञापन---

Religion angle-right

सपने में किन देवी-देवताओं का दिखना होता है शुभ और अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर एक सपने का शुभ और अशुभ संकेत होता है। जो व्यक्ति को सीधे भगवान द्वारा दिए जाते हैं ताकी वो उनका मार्गदर्शन कर सकें। आज हम आपको सपने में अलग-अलग देवी-देवताओं के दर्शन होने के संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Swapna Shastra: सोते समय अक्सर लोगों को विभिन्न सपने दिखाई देते हैं। जहां कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है। वहीं कुछ स्वप्न ऐसे भी होते हैं, जिनके अहसास मात्र से मनुष्य को चिंता होने लगती है। स्वप्न शास्त्र में ज्यादातर हर एक सपने के संकेत के बारे में बताया है। सपने में अलग-अलग देवी-देवताओं के दर्शन होने के भी शुभ और अशुभ संकेत होते हैं, जिनका व्यक्ति के जीवन पर मिलाजुला प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं सपने में किन-किन भगवान का दिखना शुभ और अशुभ होता है।

सपने में हनुमानी के दर्शन होना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर आपको हनुमान जी दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी सेहत में सुधार होगा और आपके अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

स्वप्न में राम जी के दर्शन होना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान राम के दर्शन होते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारियां आने वाली हैं, जिन्हें आपको मर्यादा में रहकर पूरी निष्ठा से निभाना होगा।

ये भी पढ़ें- सूर्य की तरह चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत! कल सिंह राशि के स्वामी बदलेंगे अपनी चाल

---विज्ञापन---

सपने में मां दुर्गा का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर आपको मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपके सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ा आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी।

guruwar ke upay, Bhagwan Vishnu, jyotish tips, dharma karma, job ke upay, acharya anupam jolly

---विज्ञापन---

भगवान विष्णु के साक्षात दर्शन होना

यदि आपको सपने में भगवान विष्णु दिखाई देते हैं, तो ये एक शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि लंबे समय से आप जिस कार्य को करने में मेहनत कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसी के साथ आपके पद में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सपने में मां भगवती के दर्शन होना

विवाहित लोगों को अगर सपने में मां भगवती के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अविवाहित लोगों को सपने में मां भगवती दिखाई देती हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द ही उनकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

स्वप्न में शिव जी दिखाई देना

सपने में भगवान शिव के साक्षात दर्शन होना बेहद शुभ माना जाता है। इस स्वप्न का अर्थ है कि जीवन में आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। साथ ही आपके घर-परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी।

स्वप्न में माता पार्वती के दर्शन होना

यदि किसी व्यक्ति को स्वप्न में माता पार्वती दिखाई देती हैं, तो ये एक अति शुभ संकेत है। जल्द ही आपको जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। इसी के साथ आपके रुके हुए काम भी जल्द पूरे हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

shivling-puja-niyam

सपने में शिवलिंग दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर आपको शिवलिंग दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। लंबे समय से आपके जो काम अटके हुए थे, कुछ ही समय में वो सब पूरे हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

स्वप्न में कृष्ण जी का दिखना

यदि आपको सपने में भगवान कृष्ण दिखाई देते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही प्यार का आगमन होने वाला है। विवाहित लोगों को कृष्ण जी के दर्शन होते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और साथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। वहीं अविवाहित लोगों के ये सपना आता है, तो इसका मतलब है कि जल्द ही उनकी मुलाकात उनके सोलमेट से हो सकती है।

सपने में राधा रानी के दर्शन होना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अगर किसी व्यक्ति को राधा रानी के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि उनको जीवन में पार्टनर से शारीरिक सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता मजबूत होगा। वहीं अविवाहित लोगों को अगर सपने में राधा रानी के दर्शन होते हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द ही उनकी जिंदगी में प्रेम का आगमन होगा। उन्हें अपने इंतजार का मीठा फल मिलेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: कामकाज के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों का जुलाई माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 04, 2024 12:50 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola