हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Swapna Shastra: सपने में खुद को नए कपड़े में देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

New Cloth Dream Meaning: सपने में नए कपड़े दिखना कई तरह के संकेत दे सकता है. स्वप्न शास्त्र में इसका अर्थ कपड़ों के रंग और अवस्था पर भी निर्भर माना गया है. जानिए, यह सपना शुभ संकेत लाता है या किसी बदलाव की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

New Cloth Dream Meaning: सपने में कोई कुछ भी देख सकता है. तभी तो ये सपना कहलाते है. क्या आपने खुद को कभी किसी सपने में नए कपड़े में देखा है? यदि हां, तो आइए जानते हैं कि यह सपना आपके लिए कैसा है- ढेरों खुशियों और तरक्की के संकेत लेकर आया है या तनाव और दुख के बादल? लेकिन स्वप्न शास्त्र यह भी कहता है कि केवल नए कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, क्योंकि कपड़े के रंग और अवस्था के हिसाब से इसके फल भी बदल जाते हैं.

नए कपड़े पहनने का मतलब

भारतीय स्वप्न शास्त्र में खुद को नए कपड़े में देखना, जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत से जोड़ा जाता है. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जिस भी काम में लगे हों, वहां कुछ सकारात्मक होने के योग हैं. जैसे कि नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ सकती है और बिजनेस में धन लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं. बीमार लोग जल्द स्वस्थ हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hand Hair Meaning: हथेली के पिछले हिस्से पर बाल देता है अहम संकेत, जानें सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताएं

विज्ञापन

सपने में रंगों का रहस्य

सपने में रंगों के भी कई रहस्य हैं. नए उजले कपड़े जीवन में शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक उन्नति की ओर इशारा करते हैं. वहीं, पीले रंग के कपड़े भाग्योदय को बतलाते हैं, जबकि सुनहरे रंग के वस्त्र मांगलिक अवसर के आने के संकेत देते हैं. लाल कपड़े सौभाग्य देते हैं, जबकि चमकीले लाल कपड़े शादी या प्रेम में सफलता के योग दर्शाते हैं. काले या गंदे कपड़े अच्छे नहीं माने गए हैं, ये विवाद या मानसिक चिंता बढ़ने की ओर इशारा करते हैं.

यह भी पढ़ें: Bhagyashali Ratna: ये 4 रत्न दूर करते हैं लव मैरिज की रुकावट, परिवार की रजामंदी भी होती है हासिल

विज्ञापन

प्रेरणा से आगे बढ़ने का समय

सपने में नए कपड़े पहने देखना खुद पर आत्मविश्वास होना भी बताता है, जो एक प्रेरणा का काम करता है कि आगे की चुनौतियों के लिए तैयार रहें. वहीं सपने में नए कपड़े खरीदना अपनी छवि बदलने की कोशिश करने की बात को बतलाता है. जबकि सपने में नए कपड़े उपहार में मिलना समाज और दोस्तों का भरपूर सहयोग दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola