Swapna Shastra: यह बिल्कुल आम बात है कि कई लोग सुबह उठते ही अपने सपनों को भूल जाते हैं. इसका कारण यह है कि उन्हें लगता है कि ये सिर्फ दिमाग की कल्पना हैं. लेकिन भरत के प्राचीन स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को आने वाले समय के खास संकेत माना गया है. मान्यता है कि अगर सपने में कुछ शुभ चीजें दिखाई दें, तो जल्द ही धन, तरक्की और अच्छी खबर मिलने के योग बनते हैं. ऐसे सपने इस बात का इशारा भी माने गए हैं कि जो मेहनत का अच्छा रिजल्ट देने वाला होता है. आइए जानते हैं, वे 3 चीजें कौन-सी हैं, जिनका सपने में दिखना बेहद शुभ माना गया है?
सपने में झाड़ू दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में झाड़ू दिखना अच्छा संकेत है. मान्यता है कि इससे घर की नेगेटिविटी दूर होने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनते हैं. लंबे समय से रुका हुआ पैसा और धन मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का नया मौका भी सामने सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए भी यह सपना शुभ है. मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
सपने में चंद्रमा दिखना
यदि आपको सपने में साफ और चमकता हुआ चंद्रमा दिखाई दे, तो यह बेहद शुभ है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह मान-सम्मान, अच्छी पहचान और मानसिक शांति का संकेत है. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में आपकी इमेज मजबूत हो सकती है. आर्थिक मामलों में भी अच्छे मौके मिलने के योग बनते हैं. कई लोगों के लिए यह सपना तरक्की का इशारा भी माना जाता है.
सपने में बारिश देखना
सपने में बारिश होते देखना भी बेहद सकारात्मक संकेत है. मान्यता है कि इससे पुराने तनाव कम होते हैं और रुके हुए काम भी दोबारा गति पकड़ सकते हैं. किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग भी बन सकते हैं. ऐसे सपने आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे कम होने के संकेत भी माने गए हैं. नई शुरुआत के लिए भी यह सपना शुभ माना गया है.
ऐसे करें इन सपनों का सही उपयोग
स्वप्न शास्त्र की मान्यता है कि अगर आपको ये सपने आते हैं, तो इन्हें हल्के में न लें. यह लिए सकारात्मक बदलाव का समय हो सकता है. बस अपने काम में ईमानदारी बनाए रखें. किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें. याद रखें, सपने आपको रास्ता दिखाते हैं. इन शुभ संकेतों को पाकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने लक्ष्यों को पाने की कोशिश करें.
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: धन, सुख और समृद्धि चाहिए? गरुड़ पुराण में बताए गए ये 5 काम बदल सकते हैं किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
28 mins agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 hr agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
3 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
4 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
5 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
20 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines