Sawan 2026 Grahan: सावन महीने में लगेंगे 2 ग्रहण, 18 साल पहले हुआ था ऐसा, जानिए तारीख और समय

Sawan 2026 Grahan: सावन महीने में दो ग्रहण लगने वाला है. सावन में अमावस्या पर चंद्र ग्रहण और पूर्णिमा पर सूर्य ग्रहण लगेगा. सावन में एक साथ दो ग्रहण का संयोग इससे पहले 18 साल पहले बना था.

GRAHAN.jpg

Photo Credit- AI

Surya Grahan and Chandra Grahan 2026: सावन महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाला है. सावन में एक साथ दो ग्रहण लगने की घटना 18 साल पहले हुई थी. जब साल 2008 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगे थे. अब 18 साल बाद सावन महीने में दो ग्रहण का संयोग बन रहा है. साल 2008 में सावल महीने में ग्रहण कब-कब लगे थे? अब 2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब लगने वाले हैं आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

साल 2008 में सूर्य और चंद्र ग्रहण (Surya Grahan and Chandra Grahan)

1 अगस्त 2008 को सावन कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगा था. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण था. इसके बाद 17 अगस्त 2008 को सावन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगा था. इस प्रकार 2008 में दो ग्रहण लगे थे. अब 2008 के बाद 18 सालों बाद यह संयोग बन रहा है. सावन 2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं.

विज्ञापन

सावन 2026 में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in Sawan 2026)

सावन महीने में 12 अगस्त को अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण खगोलीय दृष्टि से बेहद खास रहेगा. ग्रहण के समय कई जगहों पर दिन में अंधेरा हो जाएगा. यह ग्रहण आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी स्पेन और पुर्तगाल में देखा जा सकेगा. भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा ऐसे में इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, 12 अगस्त की रात को 9 बजकर 4 मिनट पर आरंभ होगा. इस ग्रहण का समापन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

सावन 2026 में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan in Sawan 2026)

सावन में चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर यानी रक्षाबंधन के दिन लगेगा. यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप और पश्चिमी एशिया के कई हिस्सों में नजर आएगा. भारत में ग्रहण की दृष्यता नहीं होगी. ऐसे में ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. रक्षाबंधन के पर्व पर भी इसका प्रभाव नहीं होगा. यह ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण का समापन अगले दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर होगा. इस प्रकार सावन माह में 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण और 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लग रहा है. दोनों ही ग्रहण भारत में नजर नहीं आएंगे. ऐसे में पूजा-पाठ और कोई भी धार्मिक कार्यक्रम बिना किसी रोक-टोक के कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ