---विज्ञापन---

Religion

Jyotish Shastra: पिता चल रहे हैं नाराज या बंद है बातचीत तो करें इस ग्रह की पूजा, रिश्तों में होगा सुधार!

पिता और बच्चों का रिश्ता मां के रिश्ते से बहुत अलग होता है। जहां मां रोकर अपना दर्द हल्का कर लेती है, वहीं पिता मौन रहकर सब दुख सह जाता है। लेकिन कई बार कुछ चीजों के कारण बच्चों और पिता के बीच दूरियां आने लगती हैं, जिसका एक कारण ग्रह दोष भी हो सकता है। चलिए जानते हैं उस ग्रह के बारे में, जिसकी पूजा से पिता-पुत्र व पिता-पुत्री के रिश्ते को मजबूत किया जा सकता है।

हर एक व्यक्ति चाहता है कि वो हमेशा खुश रहे। उसका परिवार उसके साथ रहे। जब उसके जीवन में परेशानियां आएं तो उसका परिवार उसके साथ खड़ा रहे। हालांकि कई बार रिश्तों में ऐसी गांठ पड़ जाती है, जिसे सुलझाना बहुत मुश्किल होता है। तमाम प्रयास करने के बाद भी रिश्तों में आई दूरियां खत्म नहीं होती हैं। हालांकि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक ग्रह दोष भी है।

शास्त्रों की मानें तो रिश्तों का बनना और बिगड़ना ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव पर निर्भर करता है। जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, वो हर समय खुश रहते हैं। खासकर उनके रिश्ते मजबूत रहते हैं। वहीं जब व्यक्ति ग्रह दोष का सामना करता है तो सबसे पहले असर उसके रिश्तों पर ही पड़ता है। आज हम आपको उस ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कमजोर होने पर पिता-पुत्र व पिता-पुत्री के रिश्ते पर असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

किस ग्रह के कारण रिश्ता होता है खराब?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य को पितृ (पिता) का कारक ग्रह माना गया है। यदि जन्म कुंडली में सूर्य ग्रह सही स्थान पर विराजमान होता है तो उसका सकारात्मक प्रभाव पिता-पुत्र और पिता-पुत्री के रिश्ते पर पड़ता है। वहीं जब सूर्य की स्थिति कमजोर होती है तो सबसे पहले पिता और बच्चों के रिश्ते में दूरियां आती हैं। इसलिए कहा जाता है कि यदि आपकी अपने पिता से लड़ाई चल रही है या बातचीत बंद है तो ऐसी परिस्थिति में सूर्य देव यानी सूर्य ग्रह की उपासना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- Video: सूर्य गोचर से बढ़ेगा इस राशि के लोगों का तनाव! अनावश्यक यात्राओं से बचें

---विज्ञापन---

सूर्य को मजबूत करने के अचूक उपाय

  • नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करें।
  • रोजाना तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल दें।
  • अपने से बड़ों का सम्मान करें और उनसे गलत न बोलें।
  • पिता की छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखें।
  • रविवार का व्रत रखें।
  • रविवार के दिन दान करें।
  • सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • सूर्य से संबंधित रत्न धारण करें।
  • तांबे का लॉकेट पहनें।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • लाल-पीले रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
  • नियमित सूर्य नमस्कार करें।

सूर्य ग्रह के मजबूत होने के लाभ

  • पिता से संबंध अच्छे रहते हैं।
  • आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है।
  • समाज में नाम होता है।
  • स्वास्थ्य बढ़िया रहता है।
  • शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।
  • सरकारी कार्यों में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें- Numerology: बुढ़ापे की लाठी, पिता का गुरुर…जानें इन तारीखों पर जन्मीं लड़कियों की खासियतें?

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 19, 2025 04:24 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola