Video: सूर्य गोचर से बढ़ेगा इस राशि के लोगों का तनाव! अनावश्यक यात्राओं से बचें

बीते दिनों सूर्य देव ने मीन राशि के जातकों की कुंडली के दूसरे भाव में गोचर कर लिया है, जिसका अशुभ प्रभाव उनके जीवन पर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 15 मई 2025 तक मीन राशि के जातकों को किन-किन मामलों में बेहद सतर्क रहने की संभावना है।

Pisces Horoscope 2025

ग्रहों के राजा सूर्य देव इस समय मीन राशि के जातकों की कुंडली के दूसरे भाव में धन के स्थान पर विराजमान हैं। 14 अप्रैल 2025 को सूर्य का मीन राशि के द्वितीय भाव में गोचर करना उनके लिए शुभ नहीं है। संभावना है कि अगले महीने मई माह की 15 तारीख तक इस राशि के जातक आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित रहेंगे। जिन लोगों से आपको उम्मीद थी कि वो आपकी मदद करेंगे, उस अनुसार उनका सहयोग नहीं मिलेगा।

आने वाले दिनों में मीन राशि के जातकों की सेहत में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। खासकर आंख या मुंह में तकलीफ होने की संभावना है। इसलिए अपने खानपान पर ध्यान दें। इसके अलावा अनावश्यक यात्राओं को करने से भी बचें। रिश्तों के लिहाज से भी 15 मई 2025 तक का समय मीन राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। पारिवारिक संबंधों में थोड़ी दूरी या तनाव बढ़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस वक्त आपके लिए लोन लेना सही रहेगा या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ