Baby Born On Eclipse Day: सनातन धर्म में ग्रहण को एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ज्योतिषीय घटना माना गया है. सूर्य और चंद्र, दोनों ही ग्रहण को लेकर समाज में विभिन्न प्रकार की मान्यताएं प्रचलित हैं. जहां कुछ लोग इन्हें अशुभ मानते हैं, वहीं कई लोग इन्हें केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखते हैं. खासकर, ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों को लेकर अलग-अलग धारणाएं सुनने को मिल जाती हैं. हालांकि, आज आपको यहां पर जानने को मिलेगा कि क्या सच में ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले बच्चे किस्मत के धनी होते हैं या उन्हें अशुभ माना जाता है.
सूर्य ग्रहण
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन बच्चों का जन्म सूर्य ग्रहण के दिन होता है, वो आत्मविश्वासी, निडर और शक्तिशाली होते हैं. ऐसे बच्चे आसानी से मुश्किलों से डरते नहीं हैं, बल्कि हर परिस्थिति का खुलकर सामना करते हैं. इसके अलावा इनकी नेतृत्व क्षमता भी कमाल की होती है. ये सीधे और साफ तरीके से लोगों के सामने अपने विचार रखते हैं, जिसके कारण इनकी बातों को महत्व दिया जाता है. हालांकि, इन्हें युवावस्था में करियर और आर्थिक स्थिति से जुड़ी समस्याओं का सामना ज्यादा करना पड़ता है.
माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दिन जन्मे बच्चे यदि किसी चीज को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो बहुत ही कम समय में ऊंचाइयों को छू लेते हैं. हालांकि, इनका अपने पिता से रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं रहता है. आएदिन इनके अपने पिता से झगड़े होते हैं.
- उपाय- नियमित रूप से सूर्य देव की पूजा करें. साथ ही रविवार के दिन पीले रंग की चीजों का दान करें.
चंद्र ग्रहण
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन बच्चों का जन्म चंद्र ग्रहण के दिन होता है, वो दिल के सच्चे होते हैं. ऐसे बच्चों के मन में छल-कपट नहीं होता है. ये सीधे और स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखना पसंद करते हैं. हालांकि, ये भावुक बहुत जल्दी हो जाते हैं. इन्हें छोटी-छोटी बातों का बुरा बहुत जल्दी लगता है. इनकी सबसे खास बात ये है कि ये बिना किसी की सहायता के करियर में ऊंचा स्थान हासिल करते हैं.
माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दिन जन्मे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है. इन्हें बहुत ही कम उम्र में बीमारियां घेर लेती हैं. खासकर, मानसिक रूप से ये संतुष्ट नहीं रहते हैं.
- उपाय- चंद्र देव और शिव जी की नियमित रूप से पूजा करें. साथ ही सोमवार को सफेद चीजों का दान करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
10 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
11 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
15 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
17 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
18 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines