Somvati Amavasya 2026 Today: ज्येष्ठ अधिकमास की अमावस्या आज 15 जून को मनाई जा रही है. आज सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं. यह अधिकमास की अमावस्या होने के कारण बेहद खास है. अधिकमास तीन साल में एक बार आता है. ऐसे में यह अमावस्या तीन साल में एक बार आती है. सोमवती अमावस्या पर इसके अलावा कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है. आइये सोमवती अमावस्या पर बन रहे शुभ संयोग, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.
सोमवती अमावस्या पर शुभ संयोग
अधिकमास की अमावस्य होने के कारण यह खास है. इसके अलावा सोमवार को पड़ने से यह सोमवती अमावस्या शिव पूजा के लिए महत्वपूर्ण है. आज सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य गोचर हो रहा है. आज सूर्य ग्रह का गोचर मिथुन राशि में होगा ऐसे में मिथुन संक्रांति है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. यह दिन गंगा स्नान, दान, पूजा-अर्चना और पितरों के तर्पण के लिए खास है.
ये भी पढ़ें – Kala Dhaga Benefits: सिर्फ बुरी नजर से नहीं बचाता है काला धागा, इससे मिलते हैं कई लाभ, जानिए सही विधि
सोमवती अमावस्या शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:30 से 05:14
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:52 से 05:58
अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:01 से 12:53
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:37 से 03:29
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:56 से 07:18
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:57 से 08:03
अमृत काल- सुबह 11:28 से दोपहर 12:52
सोमवती अमावस्या पूजा विधि
सोमवती अमावस्या के दिन सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. नदी में स्नान करना संभंव नहीं है, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं. स्नान कर साफ कपड़े पहनें. तांबे के लोटे में जल और गंगाजल मिलाकर इसमें लाल फूल और चावल डालें. इससे सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सोमवती अमावस्या के दिन कुल देवता और शिव जी की पूजा करें. शिवलिंग पर दूध, जल और शहद से अभिषेक करें. अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें. शाम के समय पीपल की जड़ में दीपक जलाएं. पितरों का तर्पण करें इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी. आप अमावस्या के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न और धन का दान अवश्य करें.
ये भी पढ़ें – Ram Mandir Ayodhya: कितनी मिलती है राम मंदिर के पुजारी को सैलरी? जानिए सलेक्शन और योग्यता से लेकर सबकुछ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
14 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
17 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
21 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
1 day agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines