Somwar Ke Upay: भगवान शिव की कृपा नामुमकिन को भी मुमकिन कर देती है। माना जाता है कि अगर भगवान भोलेनाथ की कृपा किसी व्यक्ति पर हो जाए तो उसकी किस्मत पलट जाती है। उस व्यक्ति के लिए कुछ भी असंभव नहीं होता है। इसके साथ ही धन, यश, वैभव सभी कुछ उसके पास हो जाता है।
शास्त्रों में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कई मार्ग बताए गए हैं। वहीं, कुछ सरल उपायों को करने से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। जी हां, सोमवार दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस कुछ आसान से उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन कामों को करने से भगवान शिव मेहरबान हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Shani Dev Puja: शनिदेव को भूलकर भी न करें प्रणाम, जीवन भर रहेंगे परेशान!
सोमवार के दिन करें ये उपाय
घर में खुशहाली लाने और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रभु को शक्कर, घी और गेहूं के आटे से बना भोग अर्पित करें। इसके बाद उनकी आरती भी उतारें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है।
मिलता है मनचाहा वरदान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध, चीनी, सफेद वस्त्र और दही का दान दें। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं।
आर्थिक तंगी होती है दूर
सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवरक्षा स्त्रोत का पाठ शिवलिंग के सम्मुख बैठकर करें। इससे धन की कमी नहीं रहती है और भोलेनाथ की कृपा मिलने लगती है।
ये चीजें करें अर्पित
इस दिन भगवान महादेव को दूध, धतूरा, आक का फूल, गंगाजल, चंदन, अक्षत और बेलपत्र अर्पित करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से मृत्यु का भय नहीं रहता है। सोमवार के दिन कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें- Phalguna Month 2025: फरवरी में कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह? जानें तिथि और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 hr agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
17 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
18 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
21 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
22 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines