---विज्ञापन---

Religion angle-right

Phalguna Month 2025: फरवरी में कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह? जानें तिथि और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

Phalguna Month 2025: भगवान शिव को समर्पित फाल्गुन माह का आरंभ जल्द ही होने वाला है, जिस दौरान कई प्रमुख व्रत-त्योहार हैं। चलिए जानते हैं फरवरी में किस दिन से फाल्गुन माह शुरू हो रहा है। 

---विज्ञापन---

Phalguna Month 2025: हिंदू कैलेंडर का 11वां महीना यानी माघ माह चल रहा है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है। माघ माह के समाप्त होते ही फाल्गुन माह का आरंभ हो जाएगा, जिसे हिंदी का अंतिम यानी 12वां महीना कहा जाता है। फाल्गुन माह को फागुन का महीना भी कहा जाता है, जिस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। व्रत-त्योहार के अलावा फाल्गुन माह में सगाई, विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य भी किए जाते हैं।

फाल्गुन माह में विशेषतौर पर भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य करना शुभ रहता है। चलिए जानते हैं इस साल फरवरी माह में कब से फाल्गुन माह शुरू हो रहा है। इसी के साथ आपको फाल्गुन माह में आने वाले व्रत-त्योहार के बारे में भी पता चलेगा।

---विज्ञापन---

फरवरी में कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी फाल्गुन माह का आरम्भ 13 फरवरी 2025, दिन गुरुवार से हो रहा है, जिसका समापन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 14 मार्च 2025, दिन शुक्रवार को होगा।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्रीति-आयुष्मान योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल

---विज्ञापन---

फाल्गुन माह के व्रत-त्योहार

  • विजया एकादशी- 24 फरवरी 2025
  • महाशिवरात्रि- 26 फरवरी 2025
  • आमलकी एकादशी- 10 मार्च 2025
  • होलिका दहन- 13 मार्च 2025
  • होली- 14 मार्च 2025

फाल्गुन माह से जुड़े जरूरी नियम

  • फाल्गुन माह में शिव जी की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। खासतौर पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से साधकों को विशेष लाभ होता है।
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए फाल्गुन माह में दान करना शुभ रहता है।
  • फाल्गुन माह में शिव जी के अलावा चंद्र देव की पूजा करना और व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।
  • इस महीने में मांस-मदिरा और शराब का सेवन करना वर्जित होता है।

ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 09, 2025 07:03 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola