Som Pradosh Vrat Daan: सोम प्रदोष पर राशि के अनुसार करें ये चीजें दान, दूर होंगे ग्रह दोष; अटके काम होंगे पूरे

Som Pradosh Vrat Daan: आज मार्गशीर्ष यानी अगहन सोम प्रदोष व्रत है. इस मौके पर राशि अनुसार दान करना अत्यंत शुभ फल प्रदान करता है. मान्यता है यह दान न केवल ग्रह दोष शांत करता है, बल्कि अटके कार्यों को पूर्ण करता है. आइए जानते हैं, इस दिन किन चीजों के दान से ग्रह दोष दूर होते और जीवन में सफलता मिलती है?

som-pradosh-vrat-daan
विज्ञापन

Som Pradosh Vrat Daan: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यंत पावन माना गया है. यह व्रत हर महीने की दोनों त्रयोदशी तिथियान को होता है. जब यह तिथि सोमवार को पड़ती है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं. तब इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि सोमवार स्वयं भगवान शिव का दिन माना गया है. इसलिए इस विशेष संयोग में शिव-पार्वती की आराधना करने से मनोकामना पूर्ति होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

आज सोमवार 17 नवंबर, 2025 को मार्गशीर्ष यानी अगहन मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आइए जानते हैं, अगहन सोम प्रदोष पर दान करने से कौन-कौन से शुभ फल मिलते हैं और किन वस्तुओं का दान ग्रह दोष दूर कर जीवन में सफलता दिलाता है?

विज्ञापन

सोम प्रदोष व्रत पर दान का महत्व

दान को हिंदू धर्म में सर्वश्रेष्ठ पुण्य माना गया है और प्रदोष तिथि पर इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है. इस दिन दान करने से चंद्रदेव और भगवान शिव दोनों प्रसन्न होते हैं. दान से आर्थिक संकट दूर होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है. साथ ही, वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ता है और रिश्तों की खटास दूर होती है. इसके अलावा, ग्रह दोष शांत होते हैं और जीवन की रुकावटें कम होती हैं.

सोम प्रदोष व्रत पर अन्न दान को सर्वोत्तम माना गया है. यह दरिद्रता दूर करता है और धन की वृद्धि में सहायक होता है. कार्यों में रुकावटें कम होती हैं और आय के नए स्रोत बनते हैं. वहीं, दूध, दही, घी और सफेद वस्त्र दान करने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं. इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है, गलतफहमियाँ दूर होती हैं और विवाह के इच्छुक लोगों के लिए शुभ योग बनते हैं.

विज्ञापन

राशि अनुसार दें ये दान

हर राशि का स्वामी ग्रह अलग होता है. इसलिए राशि अनुसार दान करने से उसका असर कई गुना बढ़ जाता है. आइए जानते है, राशि के क्या-क्या दान करना चाहिए?

मेष राशि: सेब और अनार का दान करें.
वृषभ राशि: पोहा, दही और चीनी दान करें.
मिथुन राशि: हरी सब्जियां और हरे फल दान करें.
कर्क राशि: सफेद वस्त्र और दूध दान करें.
सिंह राशि: गुड़, गाजर और मूंगफली दान करें.
कन्या राशि: राहगीरों को गन्ने का रस पिलाएं या गन्ना दान करें.
तुला राशि: चावल और गेहूं का आटा दान करें.
वृश्चिक राशि: मोतीचूर के लड्डू दान करें.
धनु राशि: पीले फल या बेसन दान करें.
मकर राशि: काले वस्त्र या काले तिल दान करें.
कुंभ राशि: जूते-चप्पल और धन का दान करें.
मीन राशि: चने की दाल, बेसन और पपीता दान करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Shaligram Puja Tips: घर में शालिग्राम रखने के हैं अद्भुत लाभ, लेकिन न करें ये भूल वरना होगा नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ