Laughing Buddha Tips: घर में लाफिंग बुद्धा रखने से पहले जानें ये बातें, इन जगहों पर न रखें वरना होगा नुकसान

Laughing Buddha Tips: लाफिंग बुद्धा घर में खुशहाली और समृद्धि लाने का शक्तिशाली माध्यम है. लेकिन इसे सही स्थान और सही दिशा में रखना अत्यंत आवश्यक है. आइए जानते हैं, घर या ऑफिस में लाफिंग बुद्धा रखने के क्या लाभ हैं और इसे कहां नहीं रखना अच्छा माना जाता है?

laughing-buddha-tips

Laughing Buddha Tips: लाफिंग बुद्धा सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि खुशहाली, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं, इसकी उपस्थिति घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखती है. सही जगह पर रखने से परिवार में सौहार्द, प्रेम और सुख-समृद्धि बनी रहती है. लेकिन, भूलकर भी इसे किसी गलत स्थान पर रखना नुकसान कर सकता है. आइए जानते हैं घर में लाफिंग बुद्धा रखने के सही नियम क्या हैं और किन जगहों पर इसे से बचना चाहिए?

विज्ञापन

लाफिंग बुद्धा रखने के फायदे

सुख और समृद्धि लाता है: लाफिंग बुद्धा घर में रहने से घर में हमेशा खुशियों और संपन्नता का वातावरण बना रहता है. धन के भंडार खाली नहीं होते और घर के सदस्य मानसिक रूप से प्रसन्न रहते हैं.

विज्ञापन

सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह: इसकी मुस्कान घर में नकारात्मकता को दूर करती है और जीवन में नई ऊर्जा भरती है. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं.

धन संकट से सुरक्षा: ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा की नाक घर के स्वामी की एक उंगली के बराबर होनी चाहिए. ऐसी मूर्ति होने पर व्यक्ति कभी कंगाल नहीं होगा और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है.

विज्ञापन

भूलकर भी इन जगहों पर न रखें लाफिंग बुद्धा

डाइनिंग रूम में नहीं रखें: खाने की जगह पर लाफिंग बुद्धा रखना अशुभ माना जाता है. यह स्थान भोजन और पाचन से जुड़ा होता है, इसलिए यह मूर्ति यहां न रखें.

रसोई में बिल्कुल नहीं रखें: किचन का वातावरण गर्म और धुएं वाला होता है. ऐसी जगह पर मूर्ति रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है.

विज्ञापन

बाथरूम में न रखें: बाथरूम गंदगी और नकारात्मकता का स्थान माना जाता है. लाफिंग बुद्धा को यहां रखने से उसकी ऊर्जा नष्ट हो सकती है.

ऑफिस में रखें ये सावधानी: व्यावसायिक स्थानों पर भी इसे रखें, लेकिन खास जगहों से दूरी बनाएं. सही दिशा और ऊँचाई का ध्यान रखना जरूरी है.

विज्ञापन

रखें सही दिशा और ऊंचाई का ध्यान

लाफिंग बुद्धा की ऊंचाई हमेशा घर के स्वामी की एक उंगली के बराबर रखें. उच्च स्थान पर रखना शुभ माना जाता है. यह सुनिश्चित करता है कि मूर्ति से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैलती रहे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी फेंग शुई की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ