Snana Purnima 2026: आज स्नान पूर्णिमा पर गज वेश में नजर आएंगे भगवान जगन्नाथ, जानिए इस परंपरा के पीछे का इतिहास

Snana Purnima 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर स्नान पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है. स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ 108 कलशों के जल से स्नान करते हैं. स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ को गज वेश यानी हाथी के मुख जैसे रूप में सजाया जाता है.

Snana Purnima 2026

Photo Credit- AI

Snana Purnima 2026: आज स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का 108 पवित्र कलशों के जल से अभिषेक किया जाएगा. आज सुबह देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रत्न सिंहासन से स्नान मंडप में ले जाया गया. उनके स्नान से जुड़ी रस्में की जा रही है. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को स्नान कराने के बाद हाथी वेश में सजाया जाएगा.

विज्ञापन

स्नान पूर्णिमा पर अभिषेक के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं. इस दौरान मंदिर के गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. इस दौरान 15 दिनों के लिए एकांत में रहते हैं. भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और देवी सुभद्रा को विशेष औषधि वाला भोग लगाया जाता है. इस समय को भगवान के आराम का समय मानते हैं. इसके बाद ओडिशा के पूरी में रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है.

विज्ञापन

स्नान पूर्णिमा के दिन हाथी वेश

देव स्नान पूर्णिमा के पर्व पर 108 कलशों से स्नान कराने के बाद भगवान जगन्नाथ को हाथी के वेश में सजाया जाता है. भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है. इस दौरान भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र को हाथी के वेश में सजाया जाता है और देवी सुभद्रा को सुंदर कमल स्वरूप में सजाते हैं. भगवान के इस श्रृंगार को गज वेश या गजानन वेश के नाम से जानते हैं.

विज्ञापन

गज वेश के पीछे का इतिहास

भगवान जगन्नाथ के गज वेश धारण करने के पीछे एक भावुक कथा है. इसके पीछे भावुक कथा है. पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार गणेश जी के महान भक्त गणपति भट्ट जगन्नाथ के दर्शन के लिए गए थे. वह जब पूरी पहुंचे, तो जगन्नाथ भगवान के दर्शन नहीं करना चाहते थे क्योंकि वह सिर्फ गणेश जी की पूजा करते थे. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान जगन्नाथ ने गणपति भट्ट को गणेश जी के हाथी रूप में दर्शन दिए थे. इसके बाद से भगवान जगन्नाथ को गज वेश में सजाने की परंपार शुरू हुई.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ