Surya Gochar: चंद्रमा की राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजा सूर्य, मकर समेत 5 राशियों को होगा धनलाभ
Surya Gochar July 2026: सूर्य ग्रह साल में 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं. इस प्रकार पूरे साल में सूर्य सभी राशियों में भ्रमण करते हैं. सूर्य ग्रह का जुलाई महीने में चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर होगा.

Surya Gochar 2026 Rashifal: चंद्रमा की राशि कर्क में सूर्य का प्रवेश करना कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. सूर्य ग्रह 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को शाम 11 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.
वृषभ राशि
2 / 7सूर्य गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को करियर और कारोबार में लाभ होना तय है. इन्हें काम में सफलता मिलेगी. नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा. धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
कर्क राशि
3 / 7सूर्य गोचर से कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. सूर्य गोचर कर्क राशि में ही होगा. इन्हें काम में सफलता मिलेगी. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. अटके हुए काम पूरे होंगे. ये भी पढ़ें - Gita Updesh: वैवाहिक जीवन को खुशियों से भर देंगे ये 3 उपदेश, मजबूत होगा पति-पत्नी का रिश्ता
कन्या राशि
4 / 7कन्या राशि के लोगों की कमाई बढ़ेगी. सूर्य गोचर से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नौकरी और व्यापार करने वाले सभी लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है.
तुला राशि
5 / 7तुला राशि वाले लोग व्यापार में खूब तरक्की करेंगे. किसी बड़ी डील के होने से आपको आर्थिक लाभ होगा. तुला राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी. ये भी पढ़ें - Budh Gochar: वक्री बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, करियर में तरक्की करें इन 3 राशि के लोग
मकर राशि
6 / 7सूर्य का कर्क राशि में गोचर करना मक राशि के लोगों के लिए शुभकारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
सूर्य गोचर प्रभाव
7 / 7सूर्य गोचर के प्रभाव से इन 5 राशियों को लाभ होगा. इनके करियर में ग्रोथ होगी. आर्थिक लाभ मिलेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.