Skanda Sashti 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर एक तिथि किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होती है। प्रत्येक मास में आने वाली षष्ठी तिथि के दिन शिव जी और माता पार्वती के छठे पुत्र भगवान कार्तिकेय की आराधना की जाती है। कार्तिकेय देव को स्कन्द नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 11 जून को शाम 05 बजकर 27 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 12 जून को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर स्कंद षष्ठी का व्रत 12 जून 2024 को रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। जो लोग सच्चे मन से इस दिन कार्तिकेय जी की पूजा करते हैं, उन्हें गंभीर बीमारियों, धन की कमी और तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा स्कंद षष्ठी का व्रत खासतौर पर वो लोग रखते हैं, जिनको संतान नहीं हो रही होती है। माना जाता है कि शादीशुदा लोग अगर इस दिन सच्चे मन से व्रत रखते हैं और भगवान कार्तिकेय की उपासना करते हैं, तो उन्हें जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ और उपाय करना भी फलदायी होता है। चलिए जानते हैं उन अचूक उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ें- 9 दिन बाद इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! दो ग्रहों का होगा मिलन
भगवान कार्तिकेय को प्रसन्न करने के उपाय
- स्कंद षष्ठी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि करने के बाद शुद्ध कपड़े पहनें। बिना मुंह जूठा करें भगवान कार्तिकेय की उपासना करें। साथ ही उन्हें मौसमी फलों का भोग लगाएं। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना मांगे। पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम में व्रत खोलें। इस उपाय से आपको कार्तिकेय जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
- भगवान कार्तिकेय की मोर सवारी है। इसलिए उन्हें मोर पंख अति प्रिय है। स्कंद षष्ठी के दिन पूजा करने के साथ-साथ देवता को मोर पंख अर्पित करना भी शुभ होता है। इससे वो अपने भक्त से प्रसन्न होते हैं और उन्हें मनचाहा आशीर्वाद देते हैं।
- स्कंद षष्ठी के दिन कार्तिकेय स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान अगर आप इस पाठ का जाप करते हैं, तो भगवान से आपको मनचाहा आशीर्वाद मिल सकता है।
- स्कंद षष्ठी के दिन कार्तिकेय जी को प्रसन्न करने के लिए षष्ठी स्त्रोत्र का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा कार्तिकेय भगवान के विभिन्न नामों का उच्चारण करना भी शुभ माना जाता है।
- संतान सुख के लिए कार्तिकेय भगवान को समर्पित मंदिर जाएं। वहां उनकी पूजा करें। इसी के साथ उन्हें नीले रंग के कपड़े अर्पित करें।
- भगवान कार्तिकेय को बूंदी के लड्डू बहुत पसंद है। इसलिए आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
- संतान प्राप्ति के लिए स्कंद षष्ठी के दिन सच्चे मन से भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। साथ ही उन्हें केसर का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें- Vinayaka Chaturthi: आज है ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी, इन 5 राशियों को होगा लाभ; जानें कौन से उपाय फलदायी?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
34 mins agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
16 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
18 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
18 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines