Vinayaka Chaturthi: आज है ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी, इन 5 राशियों को होगा लाभ; जानें कौन से उपाय फलदायी?

Vinayaka Chaturthi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है। आज ज्येष्ठ माह की विनायक चतुर्थी है। आज के दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। चलिए जानते हैं इस बार विनायक चतुर्थी पर कौन-कौन से उपाय करने फलदायी होंगे और 12 में से किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।

vinayaka chaturthi, Powerful Ganesh Mantra, vinayaka chaturthi puja vidhi, Vinayaka Chaturthi Muhurat, jyotish tips,

Vinayaka Chaturthi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 10 जून को ज्येष्ठ माह में पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी है। आज के दिन गणेश जी की आराधना करना शुभ होता है। इसके अलावा कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। आज गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:57 से लेकर दोपहर 01:44 मिनट तक है। वहीं इस बार कई साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का महासंयोग भी बन रहा है। चलिए जानते हैं इस दुर्लभ संयोग से किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

विनायक चतुर्थी के दिन मेष राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। भाग्य से मिल रहे साथ की वजह से करियर में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा सेहत में भी सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसी के साथ अगले माह तक सैलरी भी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

जिन लोगों ने पिछले महीने शेयर मार्केट में पैसे लगाए थे, उन्हें अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार हो सकता है।

powerful ganesh mantra, sankashti chaturthi vrat, ganesh ji ke upay, dharma karma

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को विनायक चतुर्थी के दिन कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि

नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। बॉस आपके काम से खुश होकर आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

विज्ञापन

विनायक चतुर्थी के अचूक उपाय

  • लंबे समय से अगर आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश है, तो इसके लिए विनायक चतुर्थी के दिन यानी आज शुभ मुहूर्त में गणेश भगवान की आराधना करें। इसी के साथ ‘गं गणपतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से जल्द ही आपकी नौकरी लग सकती है।
  • शादीशुदा जिंदगी में प्यार और जीवन में नाम व पैसा पाने के लिए आज गणेश की पूजा करें। साथ ही उन्हें 5 इलायची और लौंग जोड़े में चढ़ाएं।
  • बिजनेस में तरक्की पाने के लिए आज के दिन अपने घर और काम करने वाली जगह पर मिट्टी से बने गणेश जी की मूर्ति को स्थापित करें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें।

ये भी पढ़ें- 9 दिन बाद इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! दो ग्रहों का होगा मिलन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ