हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखना किस बात का है संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Sick In Dream Meaning: सपने में खुद को बीमार देखकर किसी का भी घबराना स्वाभाविक है, लेकिन हर बार इसका मतलब बुरा नहीं होता है. भारत की प्राचीन विद्या स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना कई बार सेहत में सुधार, परेशानियों के अंत और अच्छे बदलाव का संकेत माना जाता है. जानिए, इस सपने के पीछे छिपे शुभ और खास संकेत क्या कहते हैं.

विज्ञापन

Sick In Dream Meaning: यदि आपने कभी सपने में खुद को बीमार देखा है, तो जाहिर है कि उठने बाद टेंशन हो जाती होगी, यह सोचकर कि कहीं ये कोई बुरा और अनिष्टकारी संकेत तो नहीं? लेकिन भारत की प्राचीन विद्या स्वप्न शास्त्र की मानें, तो हर बार ऐसा सपना अशुभ नहीं होता है. कई बार इसका मतलब उल्टा होता है यानी आने वाले समय में सेहत सुधरने, परेशानियां कम होने या जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव आने का इशारा भी होती हैं. आइए जानते हैं, सपने में खुद को बीमार देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार किस बात का संकेत है?

क्या आप पहले से बीमार हैं?

यदि आप वाकई में असल जिंदगी में किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या परेशान हैं और सपने में भी खुद को बीमार देखते हैं, तो इसे अच्छा संकेत माना गया है. प्रायः इसका मतलब होता है कि आपकी तबीयत धीरे-धीरे ठीक होने वाली है और आप बीमारी की रिकवरी का समय करीब है.

जब सपने में दिखे गंभीर बीमारी

यदि आप सपने में खुद को बहुत ज्यादा बीमार या बेहद कमजोर देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह इस बात का इशारा होता है कि आप काफी स्ट्रेस या डिप्रेशन में हैं और बहुत थक चुके हैं या शरीर और दिमाग दोनों को आराम चाहिए यानी यह अब खुद पर ध्यान देने का वक्त है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Alpha Zodiac Signs: इन 4 राशियों की महिलाएं होती हैं ‘अल्फा’, जिनसे खौफ खाकर भी ‘इंप्रेस’ होते हैं लोग

हॉस्पिटल का सपना

अगर सपने में खुद को हॉस्पिटल, डॉक्टर या हॉस्पिटल के बेड पर देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब होता है कि आप अपने अंदर के डर, चिंता या किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. आप संघर्ष को लगभग जीतने वाले हैं और जल्द ही चीजें बेहतर हो सकती हैं.

विज्ञापन

मन की उलझन भी होती है वजह

यदि सपने में आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि मामला सिर्फ सेहत का हो. यह किसी रिश्ते, भावनात्मक परेशानी या अंदर ही अंदर चल रही उलझन का भी संकेत हो सकता है यानी आपका मन इस सपने एक माध्यम से आपको अपनी इमोशन्स और फीलिंग्स पर ध्यान देने के लिए कह रहा है.

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहतरीन ‘Listener’, हर कोई हो जाता है इनका दीवाना

विज्ञापन

क्या कहती है साइंस?

मॉडर्न साइंस में हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बार ऐसे सपने शरीर की तरफ से मिलने वाला एक अलर्ट भी हो सकते हैं. अगर शरीर में कोई दिक्कत शुरू हो रही हो, तो अवचेतन मन सपनों के जरिए संकेत दे सकता है. ज्यादा काम का दबाव, टेंशन या फीवर के दौरान भी ऐसे अजीब सपने आना बिल्कुल एक सामान्य बात होती है.

सपने में ठीक होते दिखने का मतलब

यदि सपने में आप दवा लेते हुए, इलाज करवाते हुए या बीमारी से ठीक होते हुए दिखते हैं, तो इसे काफी पॉजिटिव माना गया है. इसका मतलब है कि मुश्किलों का दौर खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में सेहत, मन और जिंदगी, इन तीनों पहलुओं में अच्छे और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों के ये 6 शुभ निशान महिलाओं को बनाते हैं भाग्यशाली और धनवान, मिलता है सोसाइटी में सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola