Shri Guru Bhairavaikya: कौन हैं श्री गुरु भैरवैक्य, कर्नाटक में इनके मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Shri Guru Bhairavaikya: पीएम नरेंद्र मोदी आज 15 अप्रैल को कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी कालभैरवेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे.

Shri Guru Bhairavaikya

Photo Credit- Social Media

Shri Guru Bhairavaikya: आज 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुनचनगिरी में ‘श्री गुरु भैरवैक्‍य मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे. यह मंदिर श्री गुरु भैरवैक्‍य को समर्पित है. बता दें कि, आदिचंचनगिरी महासंस्थान मठ कर्नाटक में नाथ पंथ यानी नाथ परंपरा का प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है. कर्नाटक के मांड्या जिले में मौजूद इस मठ का इतिहास करीब 2,000 साल पुराना है. इस स्थान को सिद्ध पीठ माना जाता है.

विज्ञापन

कौन हैं श्री गुरु भैरवैक्‍य?

मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान पर भगवान शिव ने कालभैरवेश्वर के रूप में तपस्या की थी. यह मंदिर श्री गुरु भैरवैक्‍य को समर्पित है. इस मंदिर बता दें कि यह मंदिर मठ के 71वें पोंटिफ डॉ. श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी की स्मृति में निर्मित किया गया है. यह 80 करोड़ की लागत से द्रविड़ शैली में बनाया गया है. आज पीएम मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस मंदिर का खास धार्मिक महत्व है. मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर भगवान गंगाधरेश्वर और भगवान कालभैरवेश्वर को समर्पित है.

विज्ञापन

दक्षिण भारत की काशी

कर्नाटक के मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुनचनगिरी में स्थित इस स्थान को दक्षिण भारत की काशी भी कहा जाता है. इसे यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और पारंपरिक वास्तुकला के कारण दक्षिण भारत की काशी कहते हैं. काशी उत्तर भारत के वाराणसी को कहते हैं जो शिव की नगरी के नाम से व्याख्यात है. इस मठ का नेतृत्व वर्तमान समय में 72वें पीठाधीश्वर, श्री श्री श्री निर्मलानंदनाथ स्वामीजी कर रहे है.

विज्ञापन

कालभैरवेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी

आज कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी कालभैरवेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. कालभैरवेश्वर मंदिर में पूजा के साथ ही पीएम मोदी ‘सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम’ पुस्तक का विमोचन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक चलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ