हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shree Yantra Benefits: असली श्री यंत्र की पहचान क्या है, किस धातु का यंत्र है सबसे फलदायी, जानें विस्तार से

Shree Yantra Benefit: हिन्दू धर्म की प्राचीन मान्यता के अनुसार, असली और सिद्ध श्री यंत्र घर और जीवन में ऊर्जा, सफलता और समृद्धि का संचार करता है. सही धातु और विधि का चयन इसे और भी अधिक फलदायी बनाता है. आइए जानते हैं, असली श्री यंत्र की पहचान कैसे करें और किस धातु का यंत्र सबसे अधिक फलदायी है?

विज्ञापन

Shree Yantra Benefit: हिंदू धर्म और अध्यात्म में श्री यंत्र को सबसे प्रभावशाली और पवित्र यंत्र माना जाता है. इसे ‘यंत्रराज’ यानी यंत्रों का राजा कहा गया है. सिर्फ एक ज्यामितीय आकृति नहीं, बल्कि इसमें देवी-देवताओं की दिव्य ऊर्जा समाहित होती है. मान्यता है कि सही तरीके से पूजित श्री यंत्र न केवल धन और समृद्धि लाता है, बल्कि व्यक्ति को मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति की ओर भी ले जाता है. आइए जानते हैं, असली श्री यंत्र की पहचान कैसे करें, इसके लाभ क्या हैं, और किस धातु का यंत्र सबसे अधिक फलदायी है?

श्री यंत्र के प्रमुख लाभ

धन और समृद्धि: श्री यंत्र घर में ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाता है.
सफलता और प्रतिष्ठा: जीवन के हर क्षेत्र में विजय और समाज में सम्मान दिलाने में मदद करता है.
मानसिक और आध्यात्मिक विकास: यह व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा के संतुलन में सहायक होता है.

श्री यंत्र की ऊर्जा का रहस्य

पवित्र ज्यामिति: श्री यंत्र में 9 अंतर्ग्रथित त्रिभुज होते हैं. ये त्रिभुज ऊर्जा तरंगों का ज्यामितीय रूप हैं.
ऊर्जा का मेल: श्री यंत्र सूर्य और पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्रों से ऊर्जा खींचता है.
सकारात्मक वातावरण: इसके कंपन से आसपास का वातावरण शांत और सकारात्मक बनता है.

विज्ञापन

श्री यंत्र की स्थापना और पूजा विधि

ध्यान और साधना: श्री यंत्र के केंद्र बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें. महालक्ष्मी मंत्र का जाप लाभकारी है.
सही स्थान और दिशा: पूर्व दिशा में रखने से सूर्य की पहली किरणें यंत्र को सक्रिय करती हैं.

यह भी पढ़ें: Ank Jyotish: ‘कूल स्वभाव’ के होते हैं इस मूलांक के जातक, प्रखर बुद्धि से कमाते हैं अपार धन, बरसती है चंद्रदेव की कृपा

विज्ञापन

क्या है असली श्री यंत्र की पहचान?

ज्यामितीय सटीकता: 9 त्रिभुजों के माध्यम से बने 43 छोटे त्रिकोण सही जगह पर होने चाहिए. केंद्र बिंदु पूर्णतः सटीक होना चाहिए.
मेरु प्रस्थ (उभरा हुआ स्वरूप): धातु के यंत्रों में मेरु यंत्र सबसे प्रभावशाली होता है. पंखुड़ियां स्पष्ट और समान होनी चाहिए.
धातु की गुणवत्ता: असली यंत्र हल्का या खोखला नहीं होता है. तांबा या पीतल का यंत्र वजनदार और मजबूती से बना होना चाहिए.

किस धातु का श्री यंत्र है सबसे फलदायी?

सोना: स्वर्ण यानी सोना से निर्मित श्री यंत्र को सूर्य की ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, जिससे धन और वैभव में तीव्र फल प्राप्त होते हैं.
चांदी: रजत यानी चांदी से बने श्री यंत्र को चंद्रमा से संबंधित माना गया है. मानसिक शांति और पारिवारिक सुख लाती है.
तांबा: ताम्र यानी तांबा से निर्मित श्री यंत्र मंगल की ऊर्जा देता है और वास्तु दोष मिटाने में सबसे प्रभावी माना गया है.
स्फटिक: क्रिस्टल यानी स्फटिक से बने श्री यंत्र को शुक्र ग्रह की ऊर्जा से जोड़ा जाता है, जो सौभाग्य और सफलता पाने में सहायक होता है.

विज्ञापन

स्थापना में ध्यान देने योग्य बातें

सोना और तांबा से बने श्री यंत्र को लाल या पीले कपड़े पर, चांदी या स्फटिक के यंत्र को सफेद या गुलाबी कपड़े पर रखें. स्थापना से पहले श्री यंत्र को गंगाजल और महालक्ष्मी मंत्र से जागृत करना आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: Ank Jyotish: इस मूलांक के लोगों के साहस के आगे शेर भी है फीका, बनते हैं गजब के ‘लीडर’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola