हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं

Shivling Puja: सदियों से महादेव शिव की पूजा भिन्न-भिन्न रूपों में होती आयी है। शिवलिंग उनका सबसे अधिक लोकप्रिय और पूजित स्वरुप है। यहां शिवलिंग पूजा के 5 तरीके बताए गए हैं, जिसे करने से जीवन की 5 बड़ी समस्याओं का समाधान होता है। आइए जानते हैं, क्या हैं शिवलिंग पूजा के 5 तरीके?

विज्ञापन

Shivling Puja: भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग केवल एक पवित्र स्तंभ या संरचना नहीं है, बल्कि भगवान शिव की अनंत ऊर्जा और शक्ति का प्रतिनिधि है। इसके तीन भाग होते हैं। निचले भाग में भगवान ब्रह्मा का वास होता है, मध्य भाग में भगवान विष्णु रहते हैं और सबसे ऊपरी भाग में भगवान शिव स्वयं विराजते हैं। इस प्रकार शिवलिंग एक साथ सृष्टि के रचयिता, पालनकर्ता और विनाशकर्ता और इन देवों के तीनों कार्यों का महा-प्रतीक है।

बीमारी और रोग से मुक्ति

यदि आप किसी रोग या बीमारी से परेशान हैं, तो आपको देसी घी से भगवान शिव के दिव्य स्वरुप शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। जल में देसी घी मिलाकर हर रोज शिवलिंग पर अर्पित करने से हर तरह की बीमारी और रोग से मुक्ति मिलती है।

ऐश्वर्य प्राप्ति के उपाय

यदि आप वैभवपूर्ण और ऐश्वर्यशाली जिंदगी चाहते हैं, तो हर रोज रात में 11 से 12 बजे के बीच शिवलिंग की पूजा करें। इस समय अवधि में आपको शिवलिंग के सामने 1 दीपक जलाकर भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए।

विज्ञापन

पितृदोष से मुक्ति

यदि पितृदोष के कारण आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं, तो आपको शिवलिंग पर स्वच्छ जल में जौ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससे पितृ दोष समाप्त होता है और पितरों और पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है।

सर्वबाधा से मुक्ति

यदि आपके काम रुके और अटके पड़े हैं या आपके मन का सोचा हुआ काम पूरा नहीं हो रहा है, तो स्वच्छ और शुद्ध जल जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना आपके लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं और अड़चनें दूर होती हैं और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।

विज्ञापन

कर्ज मुक्ति उपाय

सनातन धर्म में कर्ज के बोझ को अच्छा नहीं माना गया है। यह प्रगति में बाधक होता है। यदि आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं, तो आपको कर्ज मुक्ति और धन प्राप्ति के लिए हर रोज शिवलिंग पर जल में अक्षत (सफेद अरवा चावल) मिलाकर चढ़ाने से लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें: पौधरोपण का धार्मिक महत्व, जानें किस पेड़ को लगाने से मिलता है कौन सा पुण्य-फल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के 7 वास्तु टिप्स, पांचवां उपाय हाई बीपी के लिए है लाभकारी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola