---विज्ञापन---

Religion angle-right

सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं पुण्य फल भी देते हैं पेड़, जानें किस पेड़ को लगाने से क्या मिलेगा फल

Religious Importance of Plantation: हिन्दू धर्म ग्रंथों में न केवल वृक्षों के सामाजिक जीवन में महत्व के बारे में बताया गया है, बल्कि पौधों को लगाने के पुण्य और परिणामों के बारे में भी लिखा गया है। आइए जानते हैं, पौधरोपण का धार्मिक महत्व क्या है और किस वृक्ष को लगाने से कौन-सा पुण्य-फल मिलता है?

---विज्ञापन---

Religious Importance of Plantation: आज प्लांटेशन यानी पौधरोपण भले पर्यावरण संरक्षण करने की एक मुहिम है, लेकिन सनातन धर्म में इसका महत्व हजारों सालों से है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति ‘आयुर्वेद’ के अनुसार, पृथ्वी पर ऐसी कोई भी वनस्पति नहीं है, जो औषधि न हो और उसका धार्मिक महत्व न हो। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पौधरोपण करने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मान्यता है कि 10 कुओं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ियों के बराबर एक तालाब, 10 तालाब के बराबर 1 संतान और 10 संतान के बराबर एक वृक्ष का महत्व है। आइए जानते हैं, पौधरोपण का धार्मिक महत्व क्या है और किस पेड़ को लगाने से कौन-सा फल मिलता है?

पापों से मुक्ति: भविष्य पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति पीपल या नीम या बरगद का एक, कैथा या कठबेल या आंवले के 3, आम के 5 और इमली के 10 पेड़ लगाता है, वह सब पापों से मुक्त हो जाता है।

---विज्ञापन---

संतान की प्राप्ति: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जो निस्संतान हैं, उन्हें पीपल का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस वृक्ष को लगाने वालों को जगतपालक विष्णुदेव के आशीर्वाद से संतान लाभ होता है।

शोक मुक्त जीवन: जो लोग अशोक वृक्ष लगाते हैं, उनके जीवन से रोग और शोक मिट जाते हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि पास-पड़ोस के घरों में भी खुशहाली रहती है।

---विज्ञापन---

ज्ञान की प्राप्ति: बृहस्पति पुराण के अनुसार, जो लोग ज्ञान के पिपासु हैं, उनें पाकड़ का वृक्ष लगाना चाहिए। इस से उत्तम ज्ञान की प्राप्ति होती है। वहीं, वट वृक्ष लगाने से मोक्ष मिलता है।

आरोग्य और आयु: बिल्वपत्र यानी बेल का वृक्ष लगाने से व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहता है, वे दीर्घायु होते हैं।

---विज्ञापन---

धन की प्राप्ति: कदम्ब का वृक्षारोपण करने से धन की प्राप्ति होती है। वहीं, आम का वृक्ष लगाने से कामना सिद्ध होती है।

कुल में वृद्धि: पुराणों के अनुसार, तेंदू का वृक्ष लगाने से कुल (वंश) में वृद्धि होती है। वहीं, जामुन का वृक्ष धन पैतृक धन में वृद्धि करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के रंग के अनुसार खरीदें फ्रिज, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ये भी पढ़ें: पूजा करते समय भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 15, 2024 06:40 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola