Shaniwar Niyam: इन 7 कामों से नाराज होते हैं शनिदेव, शनिवार के दिन इनसे कर लें तौबा!

Shaniwar Niyam: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन कुछ कामों करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि कुछ ऐसे काम होते हैं, जिनसे भगवान शनि क्रोधित हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए।

shanivar ke upay

शनिवार के दिन न करें ये काम

विज्ञापन

Shaniwar Niyam: सनातन धर्म शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। इसके साथ ही शनिवार का दिन भी भगवान शनिदेव को ही समर्पित होता है। इस कारण शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया गया है, जो शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इन कामों करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव अगर किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं तो जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं। वहीं, शनिदेव का क्रोध राजा को भी रंक बना देता है। इस कारण शनिवार के दिन कुछ कार्यों को नहीं किया जाता है अन्यथा शनिदेव के क्रोध का भागी बनना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वे कौन से काम हैं, जो शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

नहीं कटवाने चाहिए बाल और नाखून

शनिवार के दिन बाल और नाखून या दाढ़ी नहीं कटाने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और व्यक्ति को उनके कोप का भागी बनना पड़ता है।

मांस और शराब

शनिवार के दिन मांस और शराब का सेवन बिल्कुल त्याग दें। इससे धन का नाश होता है। इसके साथ ही बेवजह ही धन खर्च होने लगता है।

न खरीदें खाने का ये सामान

शनिवार के दिन तेल, नमक और काली उड़द की दाल की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि शनिवार के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से शनिदेव की टेढ़ी दृष्टि पड़ती है, जो जीवन में तूफान ले आती है।

विज्ञापन

गरीबों का अपमान

शनिवार के दिन गरीब अगर आपसे कुछ मांगने आए तो उसका अपमान न करें। अगर आप कुछ देना नहीं चाहते हैं तो हाथ जोड़कर उनको आगे जाने को कह दें। उनका अपमान न करें। ऐसा करने से शनिदेव नाराज होते हैं और आपके जीवन में कष्टों का अंबार लग सकता है।

बेटी को न भेजें ससुराल

शनिवार के दिन कभी भी अपनी बेटी को ससुराल न भेजें। ऐसा करना शुभ नहीं माना गया है। इससे बेटी के ससुराल में संबंध खराब होते हैं।

विज्ञापन

इन दिशाओं में न करें यात्रा

शनिवार के दिन ईशा कोण, पूर्व और उत्तर में यात्रा नहीं करना चाहिए। पूर्व दिशा में इस दिन दिशाशूल रहता है। इस कारण अगर यात्रा काफी जरूरी हो तो अदरक खाकर ही करें। इसके साथ ही घर से पहले पांच कदम उल्टे चलें, फिर आगे बढ़ें।

जूते, कलम, झाड़ू न खरीदें

शनिवार के दिन कलम, जूते और झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन चमड़े का और लोहे का कोई भी सामान खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ