Shani Jayanti 2026: शनिदेव को न्याय, कर्म, संघर्ष और अनुशासन आदि का दाता माना जाता है, जिनकी जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस बार 16 मई 2026, वार शनिवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है, इसलिए इसी दिन शनि जयंती यानी शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा पाठ करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन में खुशहाली आती है. साथ ही जीवन के तमाम संकटों से मुक्ति मिलती है.
हालांकि, शास्त्रों में बताया गया है कि शनि जयंती के दिन कुछ विशेष चीजों का भोग लगाकर भी शनिदेव को खुश किया जा सकता है. चलिए जानते हैं शनिदेव के प्रिय भोग के बारे में.
शनिदेव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती पर शनिदेव को काले तिल, गुड़, साबुत उड़द की दाल, काले चने, मीठी पूड़ी, जामुन, गुलाब जामुन, काले अंगूर, भुने चने, कच्चा नारियल और काली उड़द से बनी खिचड़ी आदि का भोग लगाना शुभ होता है.
शनिदेव को किन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए?
मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को लाल रंग के फूल, दूध, मसूर की दाल, दही, खट्टी चीजें, पीले रंग की दाल, सिंदूर और आम आदि का भोग नहीं लगाना चाहिए. साथ ही न्याय के देवता शनि को प्याज-लहसुन और तामसिक चीजों का भोग लगाने से बचें.
ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर
शनिदेव को किस बर्तन में रखकर अर्पित करें भोग?
यदि आप शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनिदेव को भोग लगा रहे हैं तो उसके लिए केवल लोहे या स्टील के बर्तनों का ही इस्तेमाल करें. इनके अलावा और किसी भी बर्तन का इस्तेमाल करना वर्जित है.
शनिदेव को खुश करने के उपाय
- हनुमान जी की पूजा करें.
- शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का दान करें.
- शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें और मंत्र जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
38 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines