---विज्ञापन---

Religion angle-right

Shani Jayanti 2026: शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव को लगाएं इन चीजों का भोग, शनि दोष समेत हर कष्ट से मिल सकती है मुक्ति

Shani Jayanti 2026: देशभर में 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जाएगी, जिसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि शनि जयंती के दिन शनिदेव को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना शुभ होता है. इससे वो जल्दी खुश होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. यहां पर आप शनि जयंती पर शनिदेव को चढ़ाई जाने वाली चीजों के बारे में जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Shani Jayanti 2026: शनिदेव को न्याय, कर्म, संघर्ष और अनुशासन आदि का दाता माना जाता है, जिनकी जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इस बार 16 मई 2026, वार शनिवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है, इसलिए इसी दिन शनि जयंती यानी शनिश्चरी अमावस्या मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा पाठ करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन में खुशहाली आती है. साथ ही जीवन के तमाम संकटों से मुक्ति मिलती है.

हालांकि, शास्त्रों में बताया गया है कि शनि जयंती के दिन कुछ विशेष चीजों का भोग लगाकर भी शनिदेव को खुश किया जा सकता है. चलिए जानते हैं शनिदेव के प्रिय भोग के बारे में.

---विज्ञापन---

शनिदेव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि जयंती पर शनिदेव को काले तिल, गुड़, साबुत उड़द की दाल, काले चने, मीठी पूड़ी, जामुन, गुलाब जामुन, काले अंगूर, भुने चने, कच्चा नारियल और काली उड़द से बनी खिचड़ी आदि का भोग लगाना शुभ होता है.

शनिदेव को किन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए?

मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को लाल रंग के फूल, दूध, मसूर की दाल, दही, खट्टी चीजें, पीले रंग की दाल, सिंदूर और आम आदि का भोग नहीं लगाना चाहिए. साथ ही न्याय के देवता शनि को प्याज-लहसुन और तामसिक चीजों का भोग लगाने से बचें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Arun Grah Gochar: इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, कृत्तिका नक्षत्र के चौथे पद में अरुण ग्रह ने किया गोचर

शनिदेव को किस बर्तन में रखकर अर्पित करें भोग?

यदि आप शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनिदेव को भोग लगा रहे हैं तो उसके लिए केवल लोहे या स्टील के बर्तनों का ही इस्तेमाल करें. इनके अलावा और किसी भी बर्तन का इस्तेमाल करना वर्जित है.

---विज्ञापन---

शनिदेव को खुश करने के उपाय

  • हनुमान जी की पूजा करें.
  • शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का दान करें.
  • शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें और मंत्र जाप करें.

ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2026 04:33 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola