हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Trayodashi 2026: कल शनि त्रयोदशी पर इन खास उपायों को करने से मिलेगा लाभ, शनि दोष से मिलेगी राहत

Shani Trayodashi 2026: शनि त्रयोदशी के मौके पर शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि दोषों से राहत के लिए खास उपायों को कर सकते हैं. शनि दोष से मुक्ति के लिए आप यहां बताए उपायों को आजमा सकते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Shani Trayodashi 2026: पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को त्रयोदशी व्रत रखा जाता है. त्रयोदशी का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास होता है. प्रत्येक त्रयोदशी का खास महत्व होता है. शनिवार के दिन पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को शनि त्रयोदशी के नाम से जानते हैं. कल 27 जून 2026, दिन शनिवार को ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है. शनिवार के दिन होने से यह शनि त्रयोदशी होगी. शनि त्रयोदशी के अवसर पर शनि दोष से मुक्ति के लिए उपायों को करना चाहिए. आइये शनि त्रयोदशी के इन उपायों के बारे में बताते हैं.

शनि दोष से राहत के लिए उपाय

अगर किसी की कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही है या वह शनि की ढैय्या से परेशान हैं, तो उसे शनि दोष से राहत के लिए उपायों को करना चाहिए. शनि दोष से राहत के लिए शनि त्रयोदशी के दिन उपायों को कर सकते हैं. शनि त्रयोदशी का शुभ संयोग शनि देव की पूजा के लिए खास है. खासकर मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को उपाय करने चाहिए. इन लोगों पर शनि की साढ़े साती चल रही है. धनु और सिंह राशि पर शनि की ढैय्या है. इन 5 राशि के जातकों को उपायों को जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: आज भी धरती पर भटक रहा है महाभारत का ये योद्धा, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

विज्ञापन

सरसों का तेल चढ़ाएं – शनि दोष से पीड़ित है और जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, तो शनि मंदिर जाकर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें. इसके साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें.

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं – पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. शनि त्रयोदशी और शनिवार के दिन इस उपाय को करना अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

हनुमान जी की पूजा – शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है. आप शनि त्रयोदशी के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. शनि की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी को चोला अर्पित करें.

इन चीजों का दान – शनिदेव को प्रसन्न करने और शनि दोष से राहत के लिए शनि से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए. काले कपड़े, काले तिल, काली उड़द का दान करना चाहिए. लोहे, छाते और जूते का दान भी कर सकते हैं. इस उपाय से शनिदेव की कृपा मिलती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: सास-ससुर के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के जमाई, ससुराल में मिलता है खूब मान-सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola