Numerology: सास-ससुर के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के जमाई, ससुराल में मिलता है खूब मान-सम्मान

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, स्वभाव और व्यक्तित्व के आधार पर कई लोग ऐसे होते हैं. जिन्हें ससुराल में खूब इज्जत मिलती है. इन तारीखों पर जन्मे लड़के सास-ससुर के फेवरेट होते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Untitled design (1)

Photo Credit- AI

Numerology: शादी के बाद हर दामाद को ससुराल में खूब इज्जत मिलती है. ससुराल में जमाई की खूब मेहमान-नवाजी होती है. अंक ज्योतिष के अनुसार, कई लोग और अधिक खास होते हैं. यह ससुराल में सास-ससुर के फेवरेट बनते हैं. मूलांक 5 के लड़के ससुराल वालों के फेवरेट होते हैं. मूलांक 5 के जमाई को सास-ससुर से खूब प्यार मिलता है. इन्हें ससुराल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है. यह सास-ससुर के लिए बहुत ही खास होते हैं. मूलांक 5 के लड़के अपने सास-ससुर की आंखों के तारे बनते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5 वाले लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. इन लोगों पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. बुध के प्रभाव के कारण इनका जीवन अच्छा बीतता है. बुध ग्रह के प्रभाव से यह लोग ज्ञानी स्वभाव के होते हैं. बुद्धिमत्ता और व्यवहार कुशलता के कारण मूलांक 5 के लोग ससुराल में सभी के फेवरेट बनते हैं. इसी वजह से इनकी खूब खातिरदारी होती है.

विज्ञापन

ससुराल वालों का सम्मान

मूलांक 5 के लोगों को ससुराल पक्ष की ओर से खूब प्यार और सम्मान मिलता है. यह लोग भी ससुराल पक्ष के लोगों की खूब इज्जत करते हैं. मूलांक 5 के लड़के सास-ससुर और ससुराल के सभी लोगों का ध्यान रखते हैं. यह ससुराल पक्ष वालों की हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखते हैं. इस मूलांक के लड़के अच्छे जमाई साबित होते हैं.

विज्ञापन

खूब करते हैं प्यार

यह लोग पत्नी से खूब प्यार करते हैं. इसी कारण यह ससुराल वालों के लिए पत्नी के फेवरेट होते हैं. मूलांक 5 के लड़के अपने परिवार वालों का खास ध्यान रखते हैं. घर-परिवार के सदस्यों की हर जरूरतों का ध्यान रखते हैं. बुध के प्रभाव से बुद्धिमान होते हैं. यह अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से हर फैसला अच्छे से लेते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ