Shani Jayanti 2025: 27 मई को है शनि जयंती, इन खास जगहों पर जलाएं दीपक; चमक उठेगी किस्मत

Shani Jayanti 2025: इस बार शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। मान्यता है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियम से पूजा करने, कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से जीवन की अड़चनें दूर होती हैं और किस्मत चमकने लगती है। आइए जानते हैं, उन खास स्थानों के बारे में जहां दीप जलाने से भाग्य का सितारा जगमगा सकता है।

shani-jayanti-2025-upay
विज्ञापन

Shani Jayanti 2025: धर्म ग्रंथों के मुताबिक, शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। पंचांग के अनुसार, यह तिथि मंगलवार 27 मई को पड़ रही है, इसलिए दिन शनि जयंती मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन शनिदेव की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य का उदय होता है। आपको बता दें कि इस बार शनि जयंती मंगलवार को पड़ने के कारण और भी विशेष है, क्योंकि यह हनुमान जी का दिन होता है। ऐसे में बजरंगबली और शनि देव दोनों की कृपा पाने का ये दुर्लभ अवसर है।

प्रचलित परंपरा और शास्त्रों के अनुसार, शनि जयंती की रात विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से राहत मिलती है। साथ ही, पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और मां लक्ष्मी कृपा भी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, उन खास स्थानों के बारे में जहां दीप जलाने से भाग्य खुल सकता है।

Advertisment

शनि मंदिर में जलाएं दीपक

शनि जयंती के दिन शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जप करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है।

भैरव मंदिर को करें रोशन

शनि देव के सहयोगी माने जाने वाले भैरव बाबा की पूजा से शनि दोष शांत होता है। इस दिन रात्रि को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और भैरव अष्टक का पाठ करें।

विज्ञापन

करें पीपल वृक्ष की दीप पूजा

शनि जयंती की रात पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाना बहुत ही फलदायी होता है। दीप जलाकर शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करें। इससे शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती से राहत मिलती है।

न भूलें मुख्य द्वार को जगमगाना

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है और दरिद्रता दूर होती है। यह दीपक उत्तर दिशा की ओर मुख करके रखें।

विज्ञापन

करें सुंदरकांड का पाठ

चूंकि इस बार शनि जयंती मंगलवार को है, अतः हनुमान जी की विशेष पूजा करें। हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। इससे शनि का प्रभाव कम होता है और संकट कटते हैं।

करें ये भी उपाय

  • शनि जयंती का दिन दान का विशेष अवसर होता है। इस दिन काला कपड़ा, काले तिल और लोहे के बर्तन का दान करें।
  • इस दिन कुष्ठ रोगियों को भोजन कराने और गरीबों को कंबल देने से लाभ होता है।
  • इस दिन तामसिक भोजन न करें यानी शराब, मांस आदि का सेवन न करें, साथ ही क्रोध से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: घर ले आएं चांदी की ये 8 चीजें, जल्द ही चमक जाएगी किस्मत; हर काम में होगी बरकत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ