Vastu Shastra: लिविंग रूम के लिए अपनाएं 7 वास्तु टिप्स, चमक जाएगी किस्मत, बरसेगा धन

Living Room Vastu Tips: लिविंग रूम घर की सबसे व्यस्त जगह होती है। इस रूम को हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरा होना चाहिए, ताकि सौभाग्य और समृद्धि का साथ हमेशा मिलता रहे। आइए जानते हैं, लिविंग रूम की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए 7 वास्तु टिप्स, जो भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं।

Living-Room-Vastu-Tips
विज्ञापन

Living Room Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, लिविंग रूम घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां परिवार के लोग इकठ्ठा होते है, अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। सुव्यवस्थित होने के साथ-साथ इस कक्ष में पर्याप्त सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं, इस रूम के लिए किए जाने वाले कुछ प्रभावी वास्तु उपाय, ताकि सौभाग्य और धन प्रवाह को बढ़ाया जा सके।

लिविंग रूम के लिए वास्तु टिप्स

विज्ञापन

1- जब मकान बनवाएं या किराए पर लें, तो यह सुनिश्चित कर लें कि लिविंग रूम को दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व और उत्तर दिशा में बना लिविंग रूम भाग्योदय में सहायक होता है।

2- आर्टिफिशियल फ्लावर, सूखे फूल, कैक्टस या बोन्साई पौधे लिविंग रूम के लिए अच्छे नहीं माने गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे धन हानि होती है, साथ ही आमदनी के स्रोत, व्यापार आदि पर नकारात्मक असर होता है। जहां तक संभव हो, इस रूम में ताजे फूल रखने चाहिए। यह सौभाग्य को आमंत्रित करता है।

विज्ञापन

3- लिविंग रूम में ‘एक्वेरियम’ रखने से न केवल लिविंग रूम का वास्तु दोष, यदि कोई है, तो दूर होता है, बल्कि यह तनाव को भी दूर करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

4- वास्तु के अनुसार, अपने लिविंग रूम की दीवारों भूल से भी लाल या काले रंग से नहीं रंगवानी चाहिए। इसके जगह सफेद, हलके नीले या पीले और हरे रंग से रंगने पर शुभता और सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

5- बहुत से लोग झूमर को लिविंग रूम के बीच में टांगते हैं, जो कि वास्तु दोष बन सकता है। सेंटर की बजाय झूमर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में लटकाने से ऐश्वर्य और वैभव में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

6- वास्तु के अनुसार, लिविंग रूम में भारी सामान, फर्नीचर और अन्य सामान को पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। यदि पर्याप्त जगह न हो, तो उत्तर या उत्तर-पूर्व में केवल एक लंबा फर्नीचर ही रखना चाहिए।

7- लिविंग रूम में दक्षिण दिशा की ओर प्रवेश द्वार नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में द्वार को अशुभ माना गया है, क्योंकि दिशा यमराज की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ