कहते हैं कि सपने हमारे अवचेतन मन की अभिव्यक्ति होते हैं, लेकिन भारतीय स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य के संकेत भी हो सकते हैं। कई बार हम सपने में डरावने या विचित्र दृश्य देखते हैं, जैसे श्मशान घाट, शव यात्रा या अर्थी। ऐसे सपनों का सीधा संबंध हमारे जीवन में होने वाले बदलावों और छिपे संदेशों से होता है। आइए श्मशान का सपने में दिखने पर भारतीय स्वपन शास्त्र क्या कहता है?
सपने में श्मशान देखना: शुभ या अशुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में श्मशान घाट देखते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह सपना अशुभ नहीं बल्कि शुभ संकेत माना जाता है। इसका तात्पर्य है कि आपके जीवन से दुख-दरिद्रता समाप्त होने वाली है। सुख-समृद्धि का आगमन होने वाला है। यह सपना यह दर्शाता है कि आप पुराने बोझों से मुक्त होकर जीवन में नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन
शव यात्रा का सपना
यदि आपने सपने में शव यात्रा को गुजरते हुए देखा है, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपकी कोई अधूरी इच्छा या सपना पूरा होने वाला है। साथ ही, यह भी माना जाता है कि आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव या नया अध्याय शुरू होने वाला है।
खुद को श्मशान जाता हुआ देखना
स्वप्न में यदि आप खुद को श्मशान की ओर जाते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके ऊपर जो कोई बड़ी परेशानी या संकट मंडरा रहा था, वह अब समाप्त होने वाला है। यह सपना राहत और समाधान की ओर इशारा करता है।
जानें इन सपनों के पीछे छिपे संकेत
नई शुरुआत: श्मशान जीवन के अंत का नहीं, बल्कि नए आरंभ का संकेत भी है। यह दर्शाता है कि आप पुराने अनुभवों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने वाले हैं।
प्रगति और अवसर: यह सपना बताता है कि आने वाले समय में आपको सफलता और तरक्की के नए अवसर मिलने वाले हैं।
आध्यात्मिक संकेत: श्मशान से जुड़ा सपना आत्मिक शुद्धि और आंतरिक विकास की दिशा में बढ़ने का संकेत भी देता है।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines