Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने में बुढ़वा मंगल या बड़े मंगल का खास महत्व होता है. यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए खास होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही हनुमान जी का राम जी से मिलन हुआ था. राम और हनुमान जी के मिलन के कारण ज्येष्ठ मंगलवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है. इस बार अधिक माह होने से ज्येष्ठ माह करीब 60 दिनों का होगा और 8 बड़े मंगल पड़ेंगे.
आज है दूसरा बड़ा मंगल (Second Bada Mangal Today)
आज ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल है. पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 को था. इसके बाद आज 12 मई 2026 दूसरा बड़ा मंगल है. इसके बाद 19 मई 2026, 26 मई 2026, 2 जून 2026, 9 जून 2026, 16 जून 2026, 23 जून 2026 को बाकि बड़े मंगल पड़ रहे हैं. आज का बड़ा मंगल बेहद खास है. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर तेलुगु हनुमान जयंती मनाई जा रही है. चलिए बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं.
बड़ा मंगल शुभ मुहूर्त (Second Bada Mangal Puja Muhurat)
आज दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा के लिए दिन खास है. सुबह 8 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर को 1 बजकर 59 मिनट तक बड़े मंगल का पूजा मुहूर्त है. आप इस बीच हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इसके बाद शाम के समय पूजा का मुहूर्त 7 बजकर 3 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. इन मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं.
बड़ा मंगल पूजा विधि (Second Bada Mangal Puja Vidhi)
बड़े मंगल के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें. मंदिर को गंगा जल से शुद्ध करें. इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाएं और चमेली के तेल और सिंदूर से चोला अर्पित करें. हनुमान जी को लड्डू, गुड़-चना, पान, केला या नारियल का भोग लगाएं. हनुमान जी के समक्ष बैठकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें.
बड़े मंगल पर करें ये उपाय (Bada Mangal Upay)
मंगल दोष से मुक्ति के लिए बड़ा मंगल बेहद खास होता है. इस दिन उपायों को करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है. आप मंगल दोष के कारण परेशान हैं, तो हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप करें. इस मंत्र का आपको 108 बार जाप करना है. इस उपाय को करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.