Bada Mangal 2026: बेहद खास होता है ज्येष्ठ महीने का मंगलवार, इस बार बन रहा 8 बड़े मंगल का संयोग
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जानते हैं. ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है.

Bada Mangal 2026: इस साल अधिकमास होने के कारण ज्येष्ठ माह 59 दिनों का होगा. ऐसे में ज्येष्ठ महीने में 8 मंगलवार का संयोग बन रहा है. चलिए इस महीने में मंगलवार के महत्व और सभी दिनों की तारीख के बारे में जानते हैं.
ज्येष्ठ महीने का मंगलवार
2 / 6हनुमान जी की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ माह का मंगलवार बेहद शुभ और खास माना जाता है. इसे बुढ़वा मंगल और बड़ा मंगल कहते हैं. बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा से बेहद शुभ फल मिलते हैं.
बड़े मंगल को लेकर मान्यता
3 / 6धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने में मंगलवार के दिन ही हनुमान जी की प्रभु श्रीराम से पहली बार मुलाकात हुई थी. ज्येष्ठ महीने में हनुमान जी को अमरता का वरदान मिला था. ऐसे में इस महीने के मंगल को शुभ मानते हैं.
8 बड़े मंगल का संयोग
4 / 6ज्येष्ठ महीने में अधिकमास होने के कारण 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है. हर साल 4 या 5 बड़े मंगल होते हैं. इस साल कुल 8 बड़े मंगल यानी मंगलवार पड़ रहे हैं.
बड़े मंगल की तारीख
5 / 65 मई 2026, 12 मई 2026, 19 मई 2026, 26 मई 2026, 2 जून 2026, 9 जून 2026, 16 जून 2026, 23 जून 2026 को इन सभी दिन ज्येष्ठ महीने के मंगलवार यानी बड़े मंगल पड़ रहे हैं.
बेहद खास होता है बड़ा मंगल
6 / 6ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है. मंदिरों में कीर्तन का आयोजन किया जाता है और भंडारे किये जाते हैं. बड़े मंगल पर जगह-जगह उत्सव का माहौल होता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.