हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। यह दिन विशेष रूप से संकटमोचन हनुमानजी को समर्पित होता है। पूरे उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में बड़े मंगल का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन हनुमानजी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और आराधक को अपार ऊर्जा, बल, बुद्धि और विजय का आशीर्वाद मिलता है।
हनुमानजी की भक्ति का फल
जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमानजी की आराधना करता है, उसके जीवन से भय, बाधा, रोग और दुख दूर हो जाते हैं। हनुमानजी को बल, बुद्धि और भक्ति के देवता माना जाता है। उनकी कृपा से साधक में आत्मबल, संयम और साहस की वृद्धि होती है। हनुमान जी पूजा से सूर्य, मंगल और शनि समेत ग्रह अनुकूल हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: आज ही अपनाएं विदुर नीति के ये 5 उपदेश, तेजी से तरक्की के साथ होगा दूर धन संकट!
20 मई को दूसरा बड़ा मंगल
इस वर्ष का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई, 2025 को को पड़ रहा है। यह दिन भक्तों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हनुमानजी की कृपा पाने का दुर्लभ अवसर होता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय तुरंत फलदायी होते हैं। यदि आप चाहते हैं कि हनुमानजी आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें, तो नीचे दिए गए 3 शक्तिशाली उपाय अवश्य अपनाएं।
चमेली तेल और सिंदूर का उपाय
हनुमानजी को चमेली का तेल और सिंदूर अति प्रिय है और यह उपाय काफी प्रभावशाली भी है। 20 मई को बड़ा मंगल के दिन स्नान आदि से शुद्ध होकर हनुमान मंदिर जाएं। उनकी मूर्ति पर चमेली का तेल मिश्रित सिंदूर चढ़ाएं। साथ में ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि उपाय से शत्रु बाधा, भय और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। मन और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
हनुमानजी को चोला चढ़ाने की परंपरा बहुत पुरानी है और यह विशेष फलदायी भी मानी गई है। बड़ा मंगल के दिन गुड़, आटा, चमेली तेल, सिंदूर और लाल वस्त्र लेकर मंदिर जाएं। शुद्ध मन से बजरंगबली को चोला अर्पित करें। पूजा के बाद बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। कहा जाता है कि इससे रोग, दरिद्रता और मानसिक कष्ट दूर होते हैं। नौकरी व कारोबार में सफलता मिलती है।
ध्वजा (झंडा) फहराएं
सदियों से यह परंपरा है कि हनुमान मंदिर में ध्वजा अर्पण करने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह बहुत ही बहुत पुण्यकारी कार्य माना जाता है। इसके लिए लाल या भगवा रंग की ध्वजा खरीदें या बनवाएं, जिस पर राम नाम लिखा हो या उस पर हनुमानजी का चित्र हो। इसे मंदिर की छत या परिसर में श्रद्धापूर्वक फहराएं। इसे एक संपूर्ण बांस में फहराना विशेष लाभकारी माना जाता है। ध्वजा फहराते समय ‘श्रीराम दूताय नमः’ मंत्र बोलें। माना जाता है कि यह उपाय हनुमानजी की विशेष कृपा दिलाता है। जीवन में स्थिरता, रक्षा और उन्नति आती है।
ये भी पढ़ें: किचन के वास्तु दोष को इस उपाय से करें दूर, पॉजिटिव एनर्जी से बढ़ेगी घर में खुशहाली
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
4 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
7 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
9 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
13 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines