हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sawan Shivratri 2026: आज सावन शिवरात्रि पर कब करें जलाभिषेक? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि का पर्व आज 11 अगस्त को है. इस दिन शिव भक्त पूजा और व्रत करते हैं. इसके साथ ही कांवड़िए शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का मुहूर्त क्या है आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि का पर्व आज 11 अगस्त को है. सावन शिवरात्रि हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. यह तिथि 11 अगस्त की सुबह 4 बजकर 54 मिनट से लेकर 12 अगस्त की रात को 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि है. शिवरात्रि के पर्व पर शिव जी की पूजा और जलाभिषेक के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. आइये इसके बारे में जानते हैं.

सावन शिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त (Sawan Shivratri Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त – 04:22 ए एम से 05:05 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 07:04 पी एम से 07:26 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 07:04 पी एम से 08:09 पी एम
अमृत काल – 07:59 ए एम से 09:25 ए एम
निशिता मुहूर्त – 12:05 ए एम से 12:48 ए एम, 12 अगस्त

कब करें जलाभिषेक? (Sawan Shivratri Jalabhishek Time)

सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक के मुहूर्त को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. सुबह 5 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर को 3 बजकर 22 मिनट तक भद्रा रहेगी. भद्रा में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. हालांकि, भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक पर भद्रा का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. ऐसे में शुभ मुहूर्त को देखते हुए जलाभिषेक कर सकते हैं. ब्रह्रा मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, गोधूलि मुहूर्त और निशिता काल मुहूर्त में जलाभिषेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan Shivratri Rashifal: सावन शिवरात्रि पर बन रहे चार दुर्लभ राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को देंगे अपार लाभ

सावन शिवरात्रि पूजा विधि (Sawan Shivratri Puja Vidhi)

सावन शिवरात्रि के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहनें. शिव जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. शिवालय जाकर शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करें. शिवलिंग पर आक के फूल, चंदन, अक्षत, सफेद पुष्प, बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाएं. जलाभिषेक के दौरान निरंतर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. शिवरात्रि पर व्रत रखें और पूरे दिन सात्विक भोजन ही करें. घर के मंदिर में शिव जी की पूजा करें. इसके लिए शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें. भगवान के समक्ष धूप और दीप जलाएं. शिव जी को खीर, फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती करें.

विज्ञापन

सावन शिवरात्रि का महत्व (Sawan Shivratri Significance)

सावन शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की पूजा को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला हलाहल विष पिया था. उन्होंने जल को अपने गले में रोका था. विष के प्रभाव से उनका शरीर गर्म हो गया था. विष की जलन को कम करने के लिए शिव भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं. इस दिन कांवड़िए गंगाजल लाकर अपने पास के शिवालयों में अर्पित करते हैं. इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन हो जाता है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: जीवन बर्बाद कर सकती है छोटी सी गलती, भूलकर भी इन 5 जगहों पर न जाएं, वरना…

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola