Sawan Shivratri Rashifal: सावन शिवरात्रि पर बन रहे चार दुर्लभ राजयोग, वृषभ समेत 4 राशियों को देंगे अपार लाभ

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. सावन शिवरात्रि के अवसर पर ग्रह स्थिति के संयोग से कई राजयोग का निर्माण हो रहा है. इन राजयोग के प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलेगा.

SHIV JI.jpg (1)
1 / 7
Sawan Shivratri lucky zodiac signs

Sawan Shivratri 2026 Rashifal: सावन शिवरात्रि के अवसर पर बन रहे चार राजयोग वृषभ, कर्क, तुला और कुंभ राशि के लिए बेहद शुभकारी सिद्ध होंगे. इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में तरक्की के योग बनेंगे.

विज्ञापन

सावन शिवरात्रि ग्रह स्थिति

सावन शिवरात्रि ग्रह स्थिति2 / 7

सावन शिवरात्रि के अवसर पर 11 अगस्त को सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु ग्रह चारों कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. सूर्य और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से शशि आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. गुरु ग्रह के कर्क राशि में होने से हंस राजयोग बन रहा है.

विज्ञापन

सावन शिवरात्रि राजयोग

सावन शिवरात्रि राजयोग3 / 7

कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा. इन शुभ योग का प्रभाव लकी राशियों पर देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि4 / 7

सावन शिवरात्रि के दिन इन शुभ संयोग का निर्माण होना वृषभ राशि के लिए लाभकारी रहेगा. वृषभ राशि के लोगों को काम में तरक्की मिलेगी. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. निवेश करने के लिए समय अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 7

कर्क राशि के जातकों को इन शुभ राजयोग के बनने से लाभ हो सकता है. कर्क राशि का आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में नए अवसर मिलेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

तुला राशि

तुला राशि6 / 7

तुला राशि के लोगों को साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. इन राजयोग के प्रभाव से आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि7 / 7

कुभ राशि के लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है. व्यापारियों को मुनाफा होगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन